सिक्किम समेत पूर्वोत्तर के आठों राज्यों में लगातार बढ़ रहा कोरोना, बीते 24 घंटे में मिले इतने नए मरीज

img

गुवाहाटी, 11 अक्टूबर यूपी किरण। सिक्किम समेत पूर्वोत्तर के आठों राज्यों में कोरोना के मरीजों की संख्या में काफी तेजी से वृद्धि हो रही है। हालांकि, स्वस्थ होने वाले मरीजों की दर में भी तेजी से इजाफा हो रहा है। तेजी से बढ़ रहे नये मरीजों की संख्या बेहद डरा रही है। पूर्वोत्तर में सबसे अधिक मामले असम में, दूसरे नंबर पर त्रिपुरा व तीसरे पर मणिपुर है।

पूर्वोत्तर में पिछले 24 घंटों के दौरान 1926 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। इस तरह संक्रमितों की कुल संख्या 266603 हो गई है जिसमें से 221876 मरीज स्वस्थ हो गए हैं। पिछले 24 घंटों में कुल 2656 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ हुए हैं जबकि 43195 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। 1361 मरीजों की मौत हो गई है जबकि 05 मरीज पूर्वोत्तर से बाहर चले गए हैं।

असम में नये मरीजों की संख्या 971 शिनाख्त हुई है। राज्य में कुल मरीजों की संख्या 193387 है जबकि 163352 मरीज स्वस्थ हो गए हैं। पिछले 24 घंटे में 1451 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 29221 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस बीच 811 मरीजों की मौत हुई है तथा 03 मरीज राज्य से बाहर चले गए हैं।त्रिपुरा नये मरीजों की संख्या 171 शिनाख्त हुई है। कुल मरीजों की संख्या 28150 हो गई है जबकि 23778 मरीज स्वस्थ हो गए हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 327 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 4039 मरीजों का इलाज चल रहा है। 310 मरीजों की अब तक मौत हो गई है।

मणिपुर में 282 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में मरीजों की कुल संख्या 13092 हो गई है और 10306 मरीज स्वस्थ हो गए हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 440 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 2698 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। अब तक 88 मरीज की मौत हो चुकी है।अरुणाचल प्रदेश में 238 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में मरीजों की कुल संख्या 11998 हो गई है। पिछले 24 घंटे में 158 मरीज स्वस्थ हुए हैं। अब तक 9035 मरीज स्वस्थ हो गये हैं। 2940 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। 23 मरीजों की अब तक मौत हुई है।

मेघालय में 156 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 7544 हो गई है। जिसमें से 5045 मरीज स्वस्थ हो गए हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 142 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 2437 मरीजों का अभी भी इलाज चल रहा है जबकि 62 मरीजों की मौत हो चुकी है।नगालैंड में 61 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। कुल मरीजों की संख्या 6949 हो गई है। राज्य में 5641 मरीज स्वस्थ्य हुए हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 33 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 1232 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। 12 मरीजों की मौत हुयी है।

सिक्किम में 42 मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 3321 हो गई है। 2735 मरीज स्वस्थ हो गये हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 95 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 450 मरीजों का अस्पताल में इलाज चल रहा है जबकि  55 मरीजों की मौत हो चुकी है।मिजोरम में 05 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 2162 हो गई है जबकि 1984 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 10 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 178 मरीजों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। 02 मरीज राज्य से बाहर चले गए हैं।

 

Related News