झारखंड में लगातार बढ़ रहा कोरोना, एक दिन में मिले इतने मरीज

img
रांची, 06 अक्टूबर यूपी किरण। झारखंड में मंगलवार को 847 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। वहीं राज्य में 1246 कोरोना मरीज ठीक हुए हैं। जबकि राज्य में कोरोना से लोगों की मौत हुई हैं। मृतकों में पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) से तीन, गिरिडीह से एक, कोडरमा से एक और रांची से 5 मरीज शामिल हैं।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार रांची से 280, बोकारो से 51, चतरा से 2, देवघर से 30, धनबाद से 42, दुमका से 10, पूर्वी सिंहभूम से 95, गढ़वा से 10, गिरिडीह से 3, गोड्डा से 19, गुमला से 19, हजारीबाग से 25, जामताड़ा से 3, खूंटी से 7, कोडरमा से 13, लातेहार से 5, लोहरदगा से 5, पलामू से 26, रामगढ़ से 28, साहेबगंज से 7, सराईकेला से 33, सिमडेगा से 18, पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) से 116 मरीज मिले हैं।
राज्य में कुल कोविड-19 के मामले अब 88873 हो गए हैं। इसमें 10436सक्रिय केस हैं। 78089 मरीज ठीक हुए हैं। राज्य में अब तक 757 लोगों की मौत कोरोना से हुई हैं। वहीं झारखंड में कोरोना की रिकवरी रेट 87.86 प्रतिशत हैं।
Related News