नहीं थम रहा कोरोना, यहां दस लोगों की रिपेर्ट पॉजिटिव

img

भुवनेश्वर,  20  सितम्बर, यूपी किरण ओडिशा में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना से 10 और लोगों की मौत हो गई। इसके साथ राज्य में कोरोना के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 701  हो गई है ।  राज्य के स्वास्थ्य  व परिवार कल्याण विभाग ने रविवार को यह जानकारी दी। विभाग के अनुसार मृतकों में पुरी व कटक जिले के 2-2, बलांगीर, गंजाम, कलाहांडी, खोर्धा, मयुरभंज व  व संबलपुर जिले के 1-1 व्यक्ति शामिल हैं । इनमें से कई लोग पहले से गंभीर बीमारियों से पीड़ित थे।

बलांगीर जिले का 40  साल का  पुरुष, कटक  जिले का 69 साल का पुरुष, 84 साल का बुजुर्ग, गंजाम  जिले का 68 साल का पुरुष, कालाहांडी   जिले का  65 साल का पुरुष, खोर्धा  जिले का 92 साल का बुजुर्ग,  मयुरभंज  जिले की  80 साल  की महिला, पुरी जिले की 60 साल की महिला, 54 साल का पुरुष और संबलपुर जिले  का 53 साल का पुरुष शामिल है।

 

Related News