देश में फिर बढ़ रहे कोरोना के मरीज, 24 घंटे में मिले इतने हजार नए केस, इतनी मौंते भी

img
नई दिल्ली। देश में कोरोना के मरीजों की संख्या एक करोड़ 10 लाख के पार पहुंच गई है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 10 हजार 584 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 1,10,16,434 पर पहुंच गई है। पिछले 24 घंटे में 78 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 1,56,463 तक पहुंच गई है।
corona new satrain

देश में 1,47,306 एक्टिव मरीज

मंगलवार सुबह केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में 1,47,306 एक्टिव मरीज हैं। कोरोना से अबतक 1,07,12,665 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि देश का रिकवरी रेट बढ़कर 97.24 प्रतिशत हो गया है।

देश में पिछले 24 घंटे में 06 लाख से अधिक टेस्ट

देश में पिछले 24 घंटे में 06 लाख से अधिक कोरोना के टेस्ट किए गए हैं। आईसीएमआर के मुताबिक 22 फरवरी को 06,78,685 टेस्ट किए गए। अबतक देश में कुल 21,22,30,431 टेस्ट किए जा चुके हैं। अबतक कुल 1,17,45,552 लोगों को टीके लगाए जा चुके हैं।
Related News