खुद नहीं बना सकता था संबंध, इसलिए दोस्तों से तीन साल तक कराता रहा पत्नी का रेप

img

महाराष्ट्र। महाराष्ट्र के बारामती में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। एक यौन संबध बनाने में अक्षम एक व्यक्ति करीब तीन साल तक दोस्तों से अपनी पत्नी का रेप कराता रहा। घटना की शिकायत पर अब पुलिस ने विकृत पति समेत पांच लोगों को अरेस्ट कर लिया है जबकि अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

rape

मिली जानकारी के मुताबिक घटना महाराष्ट्र के बारामती के निकट स्थित एक गांव की है। बारामती सिटी थाने के पुलिस निरीक्षक सुनील महाडिक ने बताया कि पीड़ित महिला की शादी आरोपी के साथ साल 2016 में हुई थी। शादी के एक साल के भीतर ही इस जोड़े को यौन समस्याएं होने लगीं।

दरअसल, पति समलैंगिक था। शुरुआती दिनों में तो पत्नी ने पति की इस हरकत को अनदेखा किया। इसके बाद एक दिन विकृत पति ने पत्नी के नाम से अपने दोस्त को वाट्सएप के जरिए मैसेज किया और घर आने को कहा। जब दोस्त घर आया तो उसने दोस्त से अपने सामने ही पीड़िता के साथ संबंध बनाने को कहा। पत्नी ने बताया कि जब उसका दोस्त पत्नी के साथ रेप कर रहा था तो मानसिक रुप से विकृत उसका पति खुश हो रहा था।

पत्नी का आरोप है कि साल 2017 से 2021 तक पति ने अपनी पत्नी के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए कई दोस्तों को आमंत्रित किया। पति की इस हरकत से परेशान होकर पत्नी ने जमकर हंगामा काटा और सीधे मायके गई। यहां उसने अपनी मां को सारी घटना की जानकारी दी।

महिला ने पुलिस को बताया कि सात से आठ लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। पीड़िता शिकायत पर पुलिस ने जब पति को गिरफ्तार किया और 5 दिन के पुलिस रिमांड में भेजा तब और चार लोगों के नाम सामने आए जिन्हें गिरफ्तार कर लिया है। वहीं बाकियों की तलाश की जा रही है।

Related News