img

Up Kiran, Digital Desk: लोकसभा चुनाव हो या विधानसभा चुनाव उन राज्यों के मतदाता यह जानने के लिए काफी उत्सुक रहते हैं कि उनके राज्य के नेताओं के पास कितनी संपत्ति है। विधायकों और सांसदों की संपत्ति को भी गूगल पर बड़े पैमाने पर सर्च किया जाता है। चुनाव आयोग भी अब इन नेताओं की घोषित संपत्ति का खुलकर खुलासा कर रहा है। अब, हालांकि इस पर सभी के अलग-अलग विचार हैं, मगर देश में सबसे अमीर और सबसे गरीब विधायक कौन है, यह सवाल सामने आया है।

संयोग ये है कि देश के सबसे अमीर विधायक और सबसे गरीब विधायक एक ही पार्टी के हैं। वो है भाजपा। चलिए अब आगे बढ़ते हैं। अब इस सबसे अमीर विधायक की संपत्ति से ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा, मगर सबसे गरीब विधायक की संपत्ति देखकर आपकी आंखें फटी रह जाएंगी।

एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) ने कुछ समय पहले एक रिपोर्ट जारी की थी। इसमें देश के सबसे अमीर और सबसे गरीब विधायकों की संपत्ति का खुलासा किया गया है। ऐसा लगता है कि प्रमुख राजनीतिक दलों में सबसे ज्यादा संपत्ति भाजपा के विधायकों के पास है।

सबसे अमीर विधायकों के बारे में तो आप जानते ही होंगेमुंबई के घाटकोपर ईस्ट से बीजेपी विधायक पराग शाह भारत के सबसे अमीर विधायक हैं। उनके 2019 के हलफनामे के मुताबिक शाह के पास 500 करोड़ रुपये की संपत्ति थी। अगले पांच सालों में उनकी संपत्ति 500 ​​करोड़ रुपये से बढ़कर 3,383 करोड़ रुपये हो गई। 5 साल में इसमें 575 फीसदी की आश्चर्यजनक वृद्धि हुई।

सबसे गरीब विधायक कौन है, जानें 

पश्चिम बंगाल से बीजेपी विधायक निर्मल कुमार धारा देश के सबसे गरीब विधायक बन गए हैं। उन्होंने घोषणा की थी कि उनके पास सिर्फ 1,700 रुपये की संपत्ति है।

--Advertisement--