Covid 19: कोरोना ने मचाया कहर, यहां लगाया गया लॉकडाउन, खाने की भी हुई किल्लत

img

बीजिंग। दुनिया के कई देशों में जहां कोरोना महामारी में गिरावट देखी जा रही है। वहीं चीन में हालत बढ़ से बदतर होते जा रहे हैं। चीन के शंघाई के बाद अब राजधानी बीजिंग में भी कोरोना केसों में तेजी से इजाफा हो रहा है। कोरोना संक्रमण को काबू में करने के लिए अब बीजिंग में स्कूलों, रेस्तरां, बिजनेस के साथ ही कई मेट्रो स्टेशनों को भी बंद करने का निर्णय लिया गया है। साथ ही लोगों को वर्क फ्रॉम होम करने की सलाह दी गई है ताकि उनका इस महामारी से बचा हो सके।

LOCKDOWN
खबरों की मानें तो बीजिंग में जीरो कोविड पॉलिसी के अंतर्गत बड़े पैमाने पर टेस्टिंग की जा रही है। साथ ही इसके संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए लॉकडाउन जैसे प्रतिबंध भी लगाए गए हैं। कहा जा रहा है कि चीन में कोरोना की इस नई लहर की वजह ओमिक्रॉन वैरिएंट है।

रिपोर्ट के अनुसार बीजिंग में गुरुवार को कोरोना के 50 नए मामले सामने आये। बीजिंग के च्यांग जिले में लोगों से वर्क फ्रॉम करने को कहा गया है। इस जिले लगभग 35 लाख लोग रहते हैं। वहीं बीजिंग के अन्य जिले टोंगझोऊ में भी लोगों से वर्क फ्रॉम के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही यहां कई मेट्रो स्टेशनों को भी बंद कर दिया गया है।

इससे पहले चीन को शंघाई में संक्रमण की रोकथाम के लिए लॉकडाउन लगाया गया था। लॉकडाउन की वजह से अब शंघाई में खाने की कमी की किल्लत की भी खबरें आने लगी हैं। शंघाई में गुरुवार को 4600 नए मामले दर्ज किये गए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 3 मई तक चीन के लगभग 40 से अधिक शहरों में लॉकडाउन या आंशिक लॉकडाउन लगाया गया है।

Related News