Covid-19: वीकेंड कर्फ्यू के बावजूद डराने लगे कोरोना के आंकड़े, तेजी से बढ़ा Positivity Rate

img

नई दिल्ली। देश की राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना (Covid-19) का मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। यहां पिछले 24 घंटे में कोरोना के 17,335 नए मामले दर्ज किये गए। ये संख्या पिछले साल 8 मई के बाद मिले नए मामलों में सबसे अधिक है। वहीं संक्रमण दर 17.73 प्रतिशत है जो साल 2021 के 11 मई के बाद सबसे अधिक पॉजिटिविटी रेट है। राजधानी में कोविड के बढ़ते आंकड़ों के मद्देनजर शुक्रवार रात 10 बजे से ‘मिनी Lockdown’ यानी वीकेंड कर्फ्यू लगा दिया गया है।

Covid-19

सोमवार को होगी डीडीएमए की बैठक

दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे कोविड ((Covid-19) के खतरे को देखते हुए दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएम) सोमवार को बैठक करेगी। बैठक में कोरोना की रोकथाम के लिए कुछ और कड़े फैसले लिये जा सकते हैं। इसके साथ ही दिल्ली सरकार ने वीकेंड कर्फ्यू के वक्त भी कुछ जरूरी वस्तुओं और सेवाओं में छूट देते हुए लोगों को अपना वैध पहचान पत्र दिखाकर बाहर आने जाने की अनुमति होगी। वहीं जिन लोगों को इन दो दिनों यानी वीकेंड कर्फ्यू के दौरान कोई आवश्यक काम है तो वे दिल्ली के डीएम ऑफिस में आवेदन कर कर्फ्यू पास जारी करा सकते हैं। आवेदन के लिए दिल्ली सरकार की वेबसाइट www.delhi.gov.in पर अवैध करना होगा।

इन्हें जारी करवाना होगा E-PASS (Covid-19)

  • बिजली का काम करने वाले इलेक्ट्रिशियन, कारपेंटर, वॉटर सप्लाई जैसी सेवाएं देने वाले निजी कामगारों के लिए ई-पास जारी किया जा सकता है।
  • न्यूजपेपर हॉकर्स, आईटी सर्विस और बैंक के कर्मचारियों को भी कर्फ्यू वाले दिनों के लिए डीएम ऑफिस से परमीशन लेनी होगी।
  • फल,सब्जियां, दूध, दवाइयों और मेडिकल उपकरणों के आपूर्तिकर्ताओं को भी डीएम ऑफिस से ई-पास जारी करवाना होगा।
  • घरों में काम करने वाले लोगों (रसोइया, माली, सफाईवाला इत्यादि) के लिए वीकेंड पर कोई छूट नहीं दी जाएगी।                                                                                                                                                                                                                                                                                            छूट पाने वालों की लिस्ट
  • आवश्यक और आपातकालीन सेवाओं में शामिल अधिकारियों और कर्मचारियों को अपनी वैलिड आईडी दिखकर वीकेंड और नाइट कर्फ्यू में आने जाने की छूट होगी
  • भारत सरकार, उसके अधीनस्थ कार्यालयों और सार्वजनिक उपक्रमों के अधिकारी भी अपना आईडी कार्ड दिखाने पर आ जा सकते हैं।
  • सुप्रीम कोर्ट, हाई कोर्ट और दिल्ली की सभी अदालतों के कर्मचारी के साथ ही वकील भी अपनी वैलिड आईडी या अदालत प्रशासन की तरफ से जारी पास दिखाकर निकल सकेंगे।
  • दिल्ली में दूसरे देशों के राजनयिकों के कार्यालयों में सेवाएं देने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को भी छूट दी गयी है।
  • सभी स्वास्थ्यकर्मी जैसे डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ, पैरामेडिक्स और अन्य अस्पताल सेवाओं जैसे डायग्नोस्टिक सेंटर, लैब, क्लीनिक, फार्मेसी, फार्मास्युटिकल कंपनियां, मेडिकल ऑक्सीजन आपूर्तिकर्ताओं से जुड़े स्टाफ को आईडी कार्ड दिखाने पर आने जाने की छूट होगी।
  • वैध पहचान पत्र और डॉक्टर के पर्चे के पर, अटेंडर के साथ-साथ गर्भवती महिलाओं और अन्य रोगियों को भी स्वास्थ्य सेवाओं के लिए जाने की अनुमति मिलेगी।
  • COVID-19 की जांच या वैक्सीनेशन के लिए जाने वालों को भी आईडी कार्ड दिखाने पर निकलने की छूट होगी
  • हवाई अड्डों, रेलवे स्टेशनों, अंतर-राज्यीय बस टर्मिनस से आने या जाने वाले यात्रियों को टिकट दिखाने पर यात्रा करने की इजाजत होगी। (Covid-19)
  • वैलिड आईडी कार्ड दिखाने पर इलेक्ट्रॉनिक और प्रिंट मीडिया के मीडियाकर्मियों को भी आने-जाने की अनुमति होगी।
  • छात्रों को परीक्षा में बैठने और परीक्षा ड्यूटी के लिए तैनात स्टाफ को पहचान, प्रवेश पत्र दिखाने पर जाने की छूट होगी।
  • विवाह कार्ड की सॉफ्ट या हार्ड कॉपी दिखाने पर 20 व्यक्तियों को विवाह संबंधी समारोह ​के लिए आने-जाने की इजाजत होगी। (Covid-19)
  • COVID-19: इस राज्य में हर तीसरा व्यक्ति मिल रहा संक्रमित, एक दिन में मिले 20 हजार से अधिक केस
Related News