ढोंगी बाबा ने लड़की के साथ किया ये गंदा काम, पूरा मामला जानकर उड़ जाएंगे होश

img

उत्तर प्रदेश॥ गाजीपुर में एक ढोंगी बाबा की करतूत सामने आई है। घटना कासिमाबाद कोतवाली इलाक के एक गांव की है। यहां एक युवती ने बहादुरगंज के रहने वाले एक ढोंगी बाबा पर इल्जाम लगाया है कि वह निरंतर शादी का झांसा देकर बीते 6 महीने से उसके साथ बलात्कार का रहा था।

Pretender Baba raped the girl

पीड़िता ने अपने पिता के साथ कासिमाबाद थाने जाकर मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस के अनुसार युवती तथा ढोंगी बाबा की आंख वक्त के साथ चार हो गई और दोनों एक-दूसरे से प्यार रकपने लगे। युवती को तांत्रिक ने विवाह करने का आश्वासन दिया था। इस दौरान वह निरंतर शारीरिक संबंध बनाता रहा। मगर विवाह का भरोसा टूटते देख लड़की ने थाने में तहरीर दी। इसके बाद तांत्रिक को अरेस्ट कर लिया गया। युवती को मेडिकल जांच के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया है।

बताया जा रहा है कि ढोंगी बाबा से युवती के पिता की दोस्ती थी। वह अकसर उसके घर कर्मकांड करने आता था। बताते चलें कि लड़की अपने पिता की गैर मौजूदगी में अकेले ही घर पर रहती थी। उसकी मां की मृत्यु हो चुकी है। तांत्रिक ने लड़की से शादी की बात कहकर शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान युवती प्रेग्नेंट हो गई। ढोंगी बाबा पहले से शादीशुदा है।

वह चार बच्चों का पिता बताया जा रहा है। थानाध्यक्ष कासिमाबाद बलवान सिंह ने बताया कि तांत्रिक को पुलिस ने अरेस्ट कर जेल भेज दिया है। तांत्रिक पर धारा 376 (दुष्कर्म) तथा पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत केस दर्ज किया गया। उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Related News