डेस्क. दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की कोंकणी और सिंधी रीति रिवाज से शादी हो गई है। दोनों ने गुरुवार शाम को अपनी शादी की 2 तस्वीरें शेयर की हैं। दोनों की तस्वीरें आते ही वो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। दोनों एक साथ बेहद खूबसूरत लग रहे थे। इन तस्वीरों के आने के बाद से दोनों के आउटफिट्स और ज्वैलरी पर काफी चर्चा हो रही है। दोनों की सगाई की अंगूठी भी काफी खूबसूरत है।
दीपिका के सिंधी ब्राइडल लुक में उनकी एंगेजमेंट रिंग भी दिख रही है। दीपिका की रिंग काफी अलग है, नॉर्मली सबकी रिंग राउंड शेप में देखी जाती है, लेकिन दीपिका की रिंग स्कवेयर शेप में है। ये सिंगल सोलिटेयर स्कवेयर डायमंड रिंग बेशकीमती है। दीपिका ने सिंधी रस्म के दौरान हुए आनंद कारज में लाल चुनरी पहनी है। ये काफी स्पेशल है। चुनरी में संस्कृत में मंत्र लिखे हैं। बॉर्डर के पास ”सदा सौभाग्यवती भव:” लिखा है।
सिंधी वेडिंग के दौरान दीपिका ने लाल रंग का पारंपरिक लहंगा पहना है। माथे पर बिंदी, हाथों में मेहंदी लगाए दीपिका के हाथों में कलीरें बेहद खूबसूरत नजर आ रहे हैं। वहीं रणवीर पिंक एंड गोल्डन कांजीवरम शेरवानी, सिप पर साफा बांधे काफी डैशिंग लग रहे हैं।

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह
कोंकणी शादी के दौरान दीपिका ने गोल्डन कांजीवरम साड़ी के साथ गोल्डल हैवी ज्वैलरी पहनी थी। हाथों में पूजा की थाल लिए दीपिका रणवीर को देखकर हंसती नजर आ रही हैं। वहीं रणवीर के हाथ में दीपिका का हार है। वो माथे पर पारंपरिक पर्ल की ज्वैलरी पहने नजर आ रहे हैं।



_1808145860_100x75.jpg)
