नए साल में इन राशियों पर रहेगी देवगुरु बृहस्पति की कृपा, हर काम में मिलेगी सफलता

img

हिन्दू पंचांग में ग्रह नक्षत्रों का विशेष महत्व है। इसके साथ ही इनका राशि परिवर्तन भी लोगों पर शुभ -अशुभ प्रभाव डालता है। धर्म शास्त्रों में देव गुरु बृहस्पति को विशेष स्थान प्राप्त है वर्तमान समय में देवगुरु कुंभ राशि में गोचर कर रहे हैं। 13 अप्रैल 2022 तक देवगुरु इसी राशि में विराजमान रहेंगे। इसके बाद वह मीन राशि में प्रवेश कर जायेंगे। देवगुरु बृहस्पति को ज्ञान, शिक्षक, संतान, बड़े भाई, शिक्षा, धार्मिक कार्य, पवित्र स्थल, धन, दान, पुण्य और वृद्धि आदि का कारक ग्रह माना जाता है।

DEV GURU

गुरु बृहस्पति ग्रह 27 नक्षत्रों में पुनर्वसु, विशाखा, और पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र के स्वामी भी हैं। ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक जिन राशि के जातकों पर देवगुरु बृहस्पति की कृपा होती है उनका भाग्योदय हो जाता है। ज्योतिष गणनाओं पर नजर डालें तो साल 2022 में देवगुरु बृहस्पति कुछ राशियों पर विशेष कृपा रखेंगे। आइए जानते हैं नए साल में किन राशियों पर रहेगी देवगुरु बृहस्पति की कृपा…

मेष राशि

इस राशि के जातकों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
वाद- विवाद से दूर रहना बेहतर होगा।
सफलता प्राप्त करने के लिए अधिक मेहनत करने की जरूरत है।
पारिवारिक जीवन में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
नया वाहन या मकान खरीदने के योग हैं।
स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।
जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करने का बेहतर मौका है।

सिंह राशि

शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए ये समय बेहद शुभ है।
शत्रुओं पर विजय मिलेगी।
धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में शामिल होने का मौका मिलेगा।
धन का खर्च सोच- समझकर ही करें।
जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा।
ये समय सिंह राशि वालों को करियर में लाभ पहुंचाएगा।

धनु राशि

धनु राशि के जातक इस समय अपने शत्रुओं पर हावी रहेंगे।
मानसिक शांति का एहसास होगा।
स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं में राहत मिलेगी।
कार्यक्षेत्र में भी मान सम्मान मिलेगा।
शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को सफलता के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी।
वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा।

Related News