Dhanteras 2021: इस विधि से करें धनतेरस की पूजा, जानिए डेट और शुभ मुहूर्त

img

हिंदू धर्म में दिवाली के पर्व का विशेष महत्व होता है। इस दिन गणेश और माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है। वहीं दिवाली से पहले धनतेरस का भी काफी महत्व होता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को धनतेरस का पर्व मनाया जाता है। इस साल धनतेरस 2 नवंबर दिन मंगलवार को मनाया जायेगा।

Dhanteras

इसलिए मनाया जाता है धनतेरस

धार्मिक मान्यता है कि जब प्रभु धन्वंतरि प्रकट हुए थे तब उनके हाथ में अमृत से भरा कलश था। यही वजह है कि इस दिन भगवान धन्वंतरि की पूजा करना बेहद शुभ माना जाता है। इस तिथि को धन्वंतरि जयंती या धन त्रयोदशी के नाम से भी जानते हैं। कहते हैं कि इस दिन बर्तन और गहने आदि की खरीदारी करना बेहद शुभ होता है।

महालक्ष्मी की पूजा

मान्यता है कि धनतेरस के दिन धन्वंतरि देव और मां लक्ष्मी की पूजा करने से जीवन में कभी भी धन की कमी नहीं रहती है। इस दिन भगवान कुबेर की पूजा करने का भी नियम है।

शुभ मुहूर्त

धनतेरस तिथि 2021- 2 नवंबर, मंगलवार
धन त्रयोदशी पूजा का शुभ मुहूर्त- शाम 5 बजकर 25 मिनट से शाम 6 बजे तक।
प्रदोष काल- शाम 05:39 से 20:14 बजे तक।
वृषभ काल- शाम 06:51 से 20:47 तक।

पूजा विधि

  • धनतेरस के दिन पूजा करने के लिए सबसे पहले चौकी पर लाल रंग का कपड़ा बिछाएं।
  • इसके बाद गंगाजल छिड़कर भगवान धन्वंतरि, माता महालक्ष्मी और भगवान कुबेर की प्रतिमा या फोटो स्थापित करें।
  • फिर भगवान के सामने देशी घी का दीपक, धूप और अगरबत्ती जलाएं।
  •  अब देवी-देवताओं को लाल फूल अर्पित करें।
  • अब आपने इस दिन जो भी धातु या फिर बर्तन अथवा ज्वेलरी की खरीदी हो उसे चौकी पर रखें।
  •  इसके बाद लक्ष्मी स्तोत्र, लक्ष्मी चालीसा, लक्ष्मी यंत्र, कुबेर यंत्र और कुबेर स्तोत्र का पाठ करें।
  •  धनतेरस की पूजा के समय लक्ष्मी माता के मंत्रों का जाप करें और मिठाई का भोग लगाएं।
Related News