Honey Singh को महंगा पड़ा तलाक, एलिमनी में पत्नी को देनी पड़ी मोटी रकम

img

बॉलीवुड सिंगर और रैपर हनी सिंह (Honey Singh) और और उनकी पत्नी शालिनी तलवार की 10 साल पुरानी शादी अब खत्म हो गई है। हनी सिंह और शालिनी तलवार ने अब एक दूसरे से तलाक ले लिया है। इन दोनों ने 23 जनवरी, 2011 को दिल्ली स्थित एक गुरुद्वारे में सिख रीति-रिवाज से शादी रचाई थी। इनकी शादी इतनी सीक्रेट थी की तीन साल बाद तक दोनों के अफेयर की खबरें आती रहीं। शालिनी तलवार ने हनी सिंह पर गंभीर आरोप लगाते हुए पिछले साल कोर्ट में तलाक की याचिका दायर की थी। आपको जानकर हैरानी होगी कि शालिनी ने तलाक के बदले हानि सिंह से अताउर एलिमनी 10 करोड़ रुपये मांगे थे लेकिन उन्हें उससे कम ही मिले हैं।

हनी सिंह और शालिनी के तलाक पर मुहर

बता दें कि कोरोना वायरस के दौरान शालिनी ने हनी सिंह (Honey Singh) पर मारपीट-घरेलू हिंसा और दूसरी महिलाओं से नाजायज संबंध होने जैसे कई गंभीर आरोप लगाए थे। इस आरोप के चलते दिल्ली के साकेत डिस्ट्रिक कोर्ट के फैमिली कोर्ट ने उन्होंने तलाक की अर्जी दी थी। अब कोर्ट ने हनी सिंह और शालिनी के तलाक पर मुहर लगा दी है। हनी सिंह से अलग होने के एवज में शालिनी ने करीब 10 करोड़ रुपये की मांग की थी, लेकिन उन्हें मात्र 1 करोड़ रुपये से ही संतोष करना पड़ा। ये पैसे उन्हें चेक के रूप में सील्ड लिफाफे में दिए गए।

बता दें कि सिंगर हनी सिंह और शालिनी करीब 20 सालों से रिलेशनशिप में थे और साल 2011 में शादी कर ली थी। हालांकि कुछ साल बाद ही दोनों में अनबन की खबरें आने लगी थीं। शालिनी ने अपने ससुर और हनी सिंह के पिता पर भी उन्हें गलत तरीके से छूने आरोप लगाया था। पुलिस को दी गई एफआईआर में शालिनी ने हनी सिंह (Honey Singh)पर शादी के बाद भी अन्य महिलाओं के साथ उनके नाजायज संबंध होने का आरोप लगाया था। शालिनी ने साल 2021 में दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में तलाक की याचिका दायर की थी और मुआवजे के तौर पर करीह 10 करोड़ रुपये की मांग की थी। (Honey Singh)

Singer Rahul Jain : मशहूर सिंगर राहुल जैन की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, जानें क्या था मामला

Brahmastra Screen Count: 9000 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई ब्रह्मास्त्र, बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा असर?

Rahul Gandhi : कांग्रेस अध्यक्ष बनने के प्रस्ताव पर राहुल गांधी ने दिया बयान, बोले- मैंने फैसला कर लिया

Related News