Diwali 2021: इस बार दीवाली पर बन रहा है ये विशेष संयोग, एक ही राशि में गोचर करेंगे चार ग्रह

img

हर किसी को दिवाली के त्योहार का बेसब्री से इंतजार रहता है। हिंदू धर्म में दिवाली को सबसे प्रमुख पर्व माना जाता है। दिवाली के दिन माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा की जाती है। मान्यता है कि दिवाली के दिन इनकी पूजा करने पर घर पर सुख-समृद्धि का वास होता है। हिंदू पंचांग के अनुसार दिवाली का पर्व हर वर्ष कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष को अमावस्या तिथि को मनाया जाता है। इस बार दिवाली का त्योहार 04 नवंबर दिन गुरुवार को पड़ रहा है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस बार लक्ष्मी-गणेश पूजन पर चार ग्रहों का विशेष संयोग बन रहा है। इस योग में एक ही राशि में चार ग्रह गोचर कर रहें होंगे। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार इस शुभ योग में दिवाली का त्योहार बहुत शुभ रहेगा। सभी पर देवी लक्ष्मी की कृपा रहेगी।

DIWALI

चार ग्रहों की युति

इस बार चार नवंबर को दिवाली बेहद शुभ संयोग में मनाई जाएगी। ज्योतिषाचार्यों का कहना है कि इस बार दिवाली पर चार प्रमुख ग्रहों की युति हो रही है जिसमें इस दिन सूर्य, बुध, मंगल और चंद्रमा तुला राशि में मौजूद रहेंगे।

दिवाली पर अमावस्या तिथि

हिंदू पंचांग के अनुसार इस बार दिवाली पर अमावस्या तिथि 04 नवंबर की सुबह 06 बजकर 03 मिनट से शुरू होकर 05 नवंबर की सुबह 02 बजकर 44 मिनट पर समाप्त होगी। इस दिन लक्ष्मी-गणेश पूजा मुहूर्त शाम 06 बज कर 09 मिनट से रात 08 बजकर 20 मिनट तक रहेगा।

इस विशेष संयोग में लक्ष्मी पूजन का महत्व 

दिवाली पर चार ग्रहों की शुभ युति होने से मां लक्ष्मी की विशेष कृपा भक्तों पर बनी रहेगी। दरअसल तुला राशि के स्वामी शुक्र ग्रह होते हैं। वैदिक ज्योतिषशास्त्र में शुक्र ग्रह को धन,संपदा, सुख-समृद्धि, वैभव, ऐशोआराम और लग्जरी लाइफ देने वाला गृह माना गया है। सूर्य सभी ग्रहों में राजा और ऊर्जा प्रदान करने वाले ग्रह, मंगल ग्रह पराक्रम, बुध ग्रह वाणी और बुद्धि प्रदान करने वाले ग्रह है। इसके अलावा चंद्रमा मन के कारक ग्रह है। इस तरह के चार ग्रहों का तुला राशि में होना बहुत ही शुभ संयोग है।

शुभ मुहूर्त

अमावस्या तिथि प्रारंभ: 04 नवंबर 2021 को सुबह 06 बजकर 03 मिनट से
अमावस्या तिथि का समापन: 05 नवंबर की सुबह 02 बजकर 44 मिनट पर समाप्त
लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त: 04 नवंबर की शाम 06 बचकर 09 मिनट से रात 08 बजकर 20 मिनट तक।

Related News