शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए शनिवार के दिन करें ये काम

img

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनि देव को न्याय का देवता माना जाता है। वह जातक को अच्छे और बुरे कर्मों के अनुसार फल देता है। कहा जाता है कि अगर कुंडली में शनि की स्थिति सही हो तो जातक को राजसुख की प्राप्ति अवश्य होती है। वहीं यदि शनि अच्छा न हो तो कुंडली में ढैया, साढ़े साती, शनि दोष, महादशा और अंतर्दशा जैसी समस्याएं आती हैं। इस अवस्था में व्यक्ति हर चीज में पीड़ित होता है। चीजें बनते-बनते बिगड़ जाती हैं और एक समस्या दूसरी समस्या आने पर खत्म नहीं होती।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनिवार को शनिदेव का दिन माना जाता है। इस दिन व्यक्ति अपने कष्टों से मुक्ति पाने के लिए शनिदेव का व्रत कर सकता है। इसके अलावा शनि देव की कृपा पाने और जीवन के सभी कष्टों को दूर करने के लिए शनिवार के दिन ये उपाय करना बहुत ही शुभ रहेगा। शनिवार के दिन भगवान शिव की पूजा करने से भी शनि देव की कृपा बनी रहती है। क्योंकि भगवान शिव शनि देव के गुरु हैं। इसलिए इस दिन विधि-विधान से भगवान शिव की आराधना के साथ-साथ शिव चालीसा का पाठ करें।

जीवन में तरक्की पाने के लिए शनिवार के दिन हनुमान चालीसा का पाठ करना शुभ रहेगा। इससे आपको हर तरह की परेशानी से भी निजात मिलेगी। इससे शनिदेव प्रसन्न होंगे। शनिवार के दिन सभी कार्य से निवृत्त होकर स्नान कर काले वस्त्र धारण करें। इसके बाद विधि अनुसार शनि यंत्र की पूजा करें। इससे शनि देव की कृपा आप पर बनी रहेगी और आपको धन लाभ होगा।

यदि कुंडली में साढ़े साती या ढैय्या, शनि दोष हो तो शनिवार के दिन शनिदेव की पूजा करने से शुभ फल प्राप्त होते हैं। इसके साथ ही शनिवार के दिन शनि मंदिर जाएं और सरसों का तेल चढ़ाएं और दीपक जलाएं. दीपक में काले तिल या उड़द को सरसों के तेल के साथ डालें। शनिवार के दिन जरूरतमंदों को फल, अनाज, वस्त्र आदि का दान करें। इससे शुभ फल भी मिलेगा और शनि की कृपा बनी रहेगी।

Related News