img

यूपी के रौंगटे खड़े कर देने वाले देवरिया मर्डर केस को लेकर राजनीति ने अपने रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। इस प्रकरण में जहां सपा अपने कोर वोटर्स यादवों के साथ खुलकर खड़ी नजर आ रही है, वहीं ब्राह्मण परिवार के साथ इंसाफ दिलाने की मांग को लेकर इस स्थानीय बीजेपी नेता शलभ मणि त्रिपाठी सबसे आगे हैं।

इस चर्चित हत्याकांड के बहाने पूर्वी यूपी में आने वाले इलेक्शन के लिए एजेंडा भी सेट हो रहा है। इस केस को लेकर दोनों ही राजनीतिक पार्टियां सपा व भाजपा के लोग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर प्रेमचंद यादव और सत्यप्रकाश दुबे ट्रेंड करा रहे हैं। प्रेम चंद यादव के समर्थक उसे बेगुनाह साबित करने में कोई कसर बाकी नहीं रख रहे हैं।

लोगों को बुलडोजर कार्रवाई की उम्मीद

वही सत्यप्रकाश दुबे के सपोटर दोनों के घरों की फोटो सेंड कर रहे हैं। जिसमें प्रेम यादव को माफिया एवं दुबे को गरीब साबित किया जा रहा है। जैसे कि राज्य में एक रवायत चल पड़ी है कि योगी सरकार गुनहगारों के घर पर अक्सर बुलडोजर चलवा देती है। ऐसे में ब्राह्मण परिवार को इंसाफ दिलाने की कोशिश में लगे लोगों को उम्मीद है कि राज्य में जल्दी ही एक्शन होगा और देवरिया के दबंगों के ठिकानों पर भी बुलडोजर चलेगा।

देवरिया के भाजपा एमएलए शलभ मणि त्रिपाठी दुबे परिवार को इंसाफ दिलाने के लिए दिन रात एक किए हुए हैं। त्रिपाठी प्रेम चंद यादव को भूमाफिया करार देते हुए उसकी अवैध संपत्तियों पर कार्रवाई की बात खुलकर बोल रहे हैं।

वही सपा के ब्राह्मण नेता विनय शंकर तिवारी का कहना है कि बुलडोजर चलाने से इंसाफ नहीं मिलेगा। ब्याज तो तब मिलेगा जब सरकार एक आयोग बनाकर ये जांच करवाए कि प्रेमचंद यादव का कत्ल किसने किया। अगर प्रेमचंद यादव एक दबंग आदमी था तो उसकी हत्या सत्यप्रकाश जैसा कमजोर व्यक्ति कैसे कर सकता था।

 

--Advertisement--