Dream Interpretation: बेहद शुभ माने जाते हैं ऐसे सपने, होता है धन लाभ, क्या आपको भी आते हैं…

img

हर इंसान को सोते समय सपने जरूर आते हैं। कहते हैं सपने भविष्य में होने वाली घटनाओं का संकेत होते हैं। वहीं स्वप्न शास्त्र में भी कहा गया है कि सपने में दिखाई देने वाली हर चीज का कोई न कोई मतलब जरूर होता है। कुछ सपनों का मतलब शुभ होता है तो कुछ का अशुभ। आज हम बात करने जा रहे हैं कुछ ऐसे सपनों की जो धन लाभ होने का संकेत देते हैं। माना जाता है कि इन सपनों के आने पर भविष्य में धन लाभ जरूर होता है…

DREAM

अगर सपने में आप खुद को पेड़ पर या फिर पहाड़ पर चढ़ते हुए देखते है तो ये बेहद शुभ माना जाता है। ये सपना धन लाभ होने की तरफ इशारा करता है। ये भी हो सकता है कि आपका अटका हुआ पैसा आपको वापस मिल जाए। वहीं फलों से लदा पेड़ देखना भी शुभ होता है।

कहते हैं ऐसा सपना आपने से धन प्राप्त होता है। सपने में दूध का दिखाया देना भी शुभ होता है। ये इस बात का संकेत है कि आपकी किस्मत जल्द चमकने वाली है।

इसके साथ ही सपने में बच्चों को हंसते खिलखिलाते देखना भी शुभ फल देने वाला माना जाता है। ये सपना किसी बड़ी सफलता की तरफ इशारा करता है। सपने में मंदिर देखना भी बेहद शुभ संकेत है। ये सपना धन लाभ का सूचक माना जाता है। सपने में अगर आप खुद को फूल और फलों को खाते हुए देखते हैं तो ये भी एक अच्छा संकेत माना जाता है। सपने में खुद के शरीर से खून बहते देखना भी शुभ होता है।

ये सपना जल्द लक्ष्मी की प्राप्ति होने की तरफ इशारा करता है। सपने में खुद के बाल झड़ते देखना भी शुभ होता है। ये सपना कर्ज से छुटकारामिलने और धन लाभ का संकेत देता है। सपने में आग देखना भी शुभ होता है। सपने में विशाल समुद्र देखना भी धन संबंधी मामलों के लिए शुभ होता है।

Related News