
सोशल मीडिया पर शादी-ब्याह से जुड़े सैकड़ों वीडियो रोजाना अपलोड होते रहते हैं। इन वीडियो में सबसे अधिक पसंद दू्ल्हा-दुल्हन से जुड़े वीडियो किए जाते हैं। कुछ वीडियो काफी मजेदार होते हैं तो वहीं कुछ वीडियो दिल को छू जाने वाले होते हैं। आजकल एक ऐसा ही एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर आपकी हंसी छूट जाएगी।
रोने लगता है दूल्हा
आपने अक्सर देखा होगा कि विदाई के वक्त दुल्हनें फूट-फूटकर रोती हैं क्योंकि वह हमेशा के लिए अपना मायका छोड़कर ससुराल जा रही होती हैं लेकिन इस वीडियो में ऐसा कुछ भी नहीं नजर आ रहा है जबकि इस वीडियो में भी दुल्हन की विदाई हो रही है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि दुल्हन अपनी विदाई के समय रोने की बजाय हंस रही है।
View this post on Instagram
वहीं दूल्हा फूट-फूट कर रोता हुआ नजर आ रहा है। इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही बाराती और दुल्हन के रिश्तेदार दूल्हे को रोता हुआ देखते हैं वह भी एक मिनट के लिए हैरान हो जाते हैं। हालांकि बाद में सारा माजरा समझने के बाद उन्हें हंसी आ जाती है।
वीडियो है हैरान करने वाला
दरअसल, वीडियो में नजर आ रहा दूल्हा सही में नहीं रो रहा होता है बल्कि वह दुल्हन के न रोने पर उससे मस्ती कर रहा है। यही वजह है कि वह विदाई के दौरान वह फूट-फूटकर रोने की एक्टिंग करने लगता है। दूल्हे को ऐसा करता देख दुल्हन की हंसने लगती है। इस दौरान उसके रिएक्शन्स भी देखते गजब के हैं। इस वीडियो को thebridesofindia नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया गया है।
--Advertisement--