Dussehra 2021: कब है दहशरा, जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व

img

बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक दशहरा इस बार 15 अक्टूबर दिन शुक्रवार को मनाया जायेगा। हिंदू पंचांग के अनुसार दशहरे का पर्व दिवाली से ठीक 20 दिन पहले आश्विन मास की शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को पड़ता है। मान्यता है कि दशहरे का दिन साल के सबसे पवित्र दिनों में से एक होता है। लोग इस दिन किसी भी नए काम की शुरुआत करना शुभ मानते हैं।

Dussehra 2021:

दशहरा 2021 कब है?

इस साल दहशरे का त्योहार15 अक्टूबर दिन शुक्रवार को मनाया जाएगा। धार्मिक मान्यता है कि मां दुर्गा ने महिषासुर का वध किया था इसलिए इसे विजया दशमी के रूप में भी मनाया जाता है।

शुभ मुहूर्त

15 अक्टूबर को विजया दशमी के दिन दोपहर 2 बजकर 1 मिनट से 2 बजकर 47 मिनट तक विजय मुहूर्त है। इस मुहूर्त की अवधि सिर्फ 46 मिनट की है। दोपहर के समय पूजा का शुभ मुहूर्त दोपहर 1 बजकर 15 मिनट से लेकर दोपहर 3 बजकर 33 मिनट तक है।

किए जाते हैं ये शुभ काम

इस दिन भगवान श्री राम, दुर्गाजी, लक्ष्मी, सरस्वती, गणेश और हनुमान जी की आराधना करके सभी के लिए मंगल की कामना की जाती है। समस्त मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए विजयादशमी पर रामायण पाठ, श्री राम रक्षा स्त्रोत, सुंदरकांड आदि का पाठ करना भी शुभ माना जाता है।

Related News