दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के पश्चात अरविंदर सिंह लवली को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया था कि उनका अगला कदम क्या होगा, किंतु, आज इन कयासों पर ब्रेक लग गया है। दरअसल, अरविंदर सिंह लवली आज भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। लवली के साथ ही कांग्रेस नेता राजकुमार चौहान, अमित मलिक, नसीब सिंह और नीरज बसोया ने भी भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है।
इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने कहा कि रायबरेली में प्रियंका गांधी के बैनर लगे थे, कांग्रेस कार्यकर्ता चाहते थे कि प्रियंका गांधी रायबरेली से इलेक्शन लड़ें। किंतु, राहुल गांधी आए और उन्होंने रायबरेली से पर्चा भर दिया। PM मोदी का नारा है बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, किंतु, कांग्रेस का नारा है बेटा बचाओ, बेटा बढ़ाओ। इस तरह की राजनीति से तंग आकर अरविंदर एस लवली BJP में शामिल हो गए हैं।
आपको बता दें कि 2024 इलेक्शन से पहले अरविंदर सिंह लवली ने दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष पद छोड़ दिया था। उन्होंने प्रदेश प्रभारी दीपक बाबरिया और उम्मीदवार उदित राज, कन्हैया कुमार पर गंभीर इल्जाम लगाए थे।
_140579835_100x75.png)
_170420137_100x75.jpg)
 (1)_799591698_100x75.jpg)
_2012644874_100x75.jpg)
_1466484125_100x75.png)