img

छुट्टियों के दिन आ चुके हैं और अगर आप भी अपने परिवार के साथ किसी सुंदर स्थान की यात्रा का आनंद लेने की योजना बना रहे हैं, तो आपको आज कुछ ऐसे स्थानों के बारे में बताएंगे जहां आपको ठंडे और सुहावने मौसम के साथ सुंदर दृश्य भी देखने को मिलेंगे। आईये जानते हैं उन चार जगहों के बारे में जहां आप इन गर्मियों की छुट्टियों में जा सकते हैं।

पहली जगह- उत्तराखंड के प्राकृतिक सौंदर्य, धर्मिक स्थल, और पर्वतीय स्थल भारत भर में प्रसिद्ध हैं। औली, नैनीताल, मसूरी, ऋषिकेश, और हरिद्वार जैसे स्थल आपको शांति और तन को अच्छा एहसास करा सकते हैं।

हिमाचल प्रदेश भारतीय उत्तरी राज्य में से एक है, जो अपने प्राकृतिक सौंदर्य, ठंडे मौसम, और पर्वतीय क्षेत्रों के लिए प्रसिद्ध है। सोलांग वैली, शिमला और डालहौजी जैसे स्थल आपका मन मोह लेंगे।

तीसरी जगह- यह (कश्मीर) एक बहुत ही प्रसिद्ध और प्रिय गर्मियों की छुट्टियों का स्थल है। कश्मीर में कई ऐसी जगहें हैं जहां पर आपको जिंदगी में एक बार जरुर जाना चाहिए।

एक खूबसूरत हिल स्टेशन है चोपता, जो उत्तराखंड में विराजमान है। यहां आपको ऊंचे पहाड़ और बर्फीली चोटियां दिखेंगी। गर्मियों में अगर ठंड का मजा लेना है तो यहां जरुर जाएं। 

--Advertisement--