img

फलों के राजा आम का इस समय सीजन चल रहा है। गर्मियां शुरू होते ही सभी कभी न कभी आम जरूर खाते हैं। आम का नाम सुनते ही सबके मुंह में पानी आ जाता है. आम का स्वाद ही ऐसा होता है कि शायद ही कोई ऐसा इंसान हो जो आम न खाता हो। इस दौरान बाजार में तरह-तरह के आम मिलते हैं।

आम खाने के शौकीन लोगों को अपने घर में आम ही नजर आते हैं. आम के सेवन को लेकर लोगों के मन में सेहत से जुड़े कई सवाल उठते हैं, मगर उनमें से एक सवाल यह भी है कि क्या आम का सेवन हमारी त्वचा के लिए अच्छा है? अगर आपके मन में भी यह सवाल मौजूद है तो चलिए डॉक्टर से इसका जवाब जानते हैं।

डॉ चंद्रा ने कहा कि आम मैंगफेरिन, रेस्वेराट्रोल, विटामिन ए और विटामिन सी जैसे एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं। यही कारण है कि यह वास्तव में एक फ्री रेडिकल अपमार्जक है और हमारी त्वचा की रक्षा करता है।

क्या आम खाने से बचना चाहिए?

जब आप आम खाते हैं तो IGF1 का लेवल बढ़ जाता है। जिससे अधिक ब्रेकआउट हो सकते हैं। इसलिए आपको सीमित मात्रा में ही आम का सेवन करना चाहिए। वहीं, आम के सेवन के साथ मैंगो सिरप, मैंगो मिल्कशेक, हाई शुगर मैंगो स्मूदी और आमरस का सेवन करने से बचें।

--Advertisement--