img

यूपी किरण डेस्क। अनंत अंतरिक्ष में रूचि रखने वालों के लिए बड़ी ही दिलचस्प एवं प्रतीक्षित खबर है। चीन ने उम्मीद जताई है कि वह 2026 में एलियन की दुनिया को खोज लेगा। दरअसल, चीन एलियन की दुनिया की खोज के लिए हिमालय पर एक नया विशाल टेलिस्कोप लगा रहा है, जिससे वह एक्सोप्लैनेट्स यानी बाहरी ग्रहों की खोज करेगा। इस अनोखे टेलिस्कोप का निर्माण शंघाई जियाओ तोंग यूनिवर्सिटी कर रही है।

चीन के इस नए और अनोखे टेलिस्कोप का नाम JUST अर्थात जियाओतोंग यूनिवर्सिटी स्पेक्ट्रोस्कोपिक टेलिस्कोप है। यह टेलिस्कोप जल्द ही काम करने लगेगा। यदि चीन की उम्मीदें फलीभूत होती हैं तो साल 2026 में चीन को एलियन की दुनिया (Alien World) की जानकारी मिलने लगेगी। इस टेलिस्कोप को सायशीतेंग पहाड़ पर शंघाई जियाओतोंग यूनिवर्सिटी बना रही है, जो उत्तर-पश्चिम चीन के  क्विंघाई प्रांत के लेंघू के नजदीक है। यहीं से चीन के वैज्ञानिक अंतरिक्ष में बाहरी ग्रहों और एलियन की दुनिया पर नजर रखेंगे।

जानकारी के मुताबिक़ ये टेलिस्कोप का अपर्चर 4.4 मीटर है अर्थात हर टेलिस्कोप एक बार में कई टारगेट्स पर स्विच कर सकता है। यह  एकसाथ बहुत बड़े स्पेक्ट्रल ऑब्जरवेशन में मदद करेगा। इसलिए दुनियाभर के वैज्ञानिकों को उम्मीद है कि चीन के इस टेलिस्कोप से अंतरिक्ष के रहस्यों का पता चलेगा और नए एक्स्पोप्लैनेट खोजे जाएंगे। नई एलियन की दुनिया मिलेगी। ध्यातव्य है कि यह टेलिस्कोप सबसे ज्यादा ताकतवर स्पेक्ट्रल टेलिस्कोप है। 

--Advertisement--