छत्तीसगढ़ की सियासत में भारी उथल पुथल, महापौर समेत कई कांग्रेसी भाजपा में हुए शामिल

img

एक तरफ जहां चुनाव की सरगर्मियां तेज है, वहीं नेताओं का इधर से उधर जाना भी निरंतर जारी है। खासकर कांग्रेसियों के पाला बदलने की तो बाढ़ सी आ गई है। नामांकन दाखिल करने में दोनों ही राष्ट्रीय पार्टी के नेताओं का जमघट बस्तर के मुख्यालय जगदलपुर में है। इस बीच जगदलपुर की महापौर सुशीला साहू और वरिष्ठ कांग्रेसी यशवर्धन राव एवं अन्य कांग्रेसियों ने भाजपा का दामन थाम लिया।

आपको बता दें कि चुनाव के दौर में राजनेताओं का पाला बदलने का सिलसिला निरंतर जारी है। चाहे वो राष्ट्रीय स्तर पर हो, राज्य स्तर पर या फिर जिला स्तर पर सभी जगह नेताओं का पाला बदलने का दौर निरंतर चल रहा है।

आज मुख्य मंत्री विष्णुदेव साय की उपस्थिति में कांग्रेसियों ने भाजपा प्रवेश किया। जिला मुख्यालय में दोनों ही राष्ट्रीय पार्टियों के प्रदेश अध्यक्ष, मुख्यमंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री सहित प्रदेश के शीर्ष नेताओं का जमघट लगा है। इस बीच कांग्रेस को जबरदस्त झटका लगा। महापौर सुशीला साहू अपने साथियों के साथ भाजपा प्रवेश कर गई।

Related News