img

इंदौर में एक हफ्ते में यह निरंतर तीसरी हत्या है। गुरुवार रात कुत्ता घुमाने को लेकर हुए विवाद में एक बैंक गार्ड ने पड़ोसियों पर छत से फायरिंग कर दी। इसमें दो लोगों की मौत हो गई और छह लोग घायल हो गए। इस घटना से इलाके में रात भर दहशत का माहौल रहा।

आरोपी राजपाल राजावत बैंक ऑफ इंडिया में सिक्योरिटी गार्ड है। उसने अपनी 12 बोर की बंदूक से ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। इसमें जीजा की मौत हो गई। छह घायल हैं। राजपाल ने पहले हवा में दो राउंड फायरिंग की, फिर भीड़ पर गोली चला दी। मृतक राहुल, पिता महेश वर्मा और विमल विवाद सुलझाने आये।

राजपाल को अरेस्ट कर लिया गया है। उसकी बंदूक और लाइसेंस भी जब्त कर लिया गया है। विमल का निपानिया में आरोपी और मृतक के घर के सामने सैलून है। उसकी शादी 8 साल पहले राहुल की बहन आरती से हुई थी। एडिशनल डीसीपी अमरेंद्र सिंह ने कहा, उनकी दो बेटियां हैं।

रात 11 बजे आरोपी गार्ड राजपाल कुत्ते को घुमा रहा था। इसी बीच एक और कुत्ता आ गया और दोनों कुत्ते एक साथ हो गए। इसी दौरान एक परिवार के विरोध करने पर विवाद हो गया। बहस बढ़ने पर सिक्योरिटी गार्ड घर की ओर भागा और बंदूक लेकर पहली मंजिल पर पहुंच गया और फायरिंग शुरू कर दी। वहां जुटे लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। राहुल और विमल को गंभीर हालत में एमवाय अस्पताल ले जाया गया, मगर रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

--Advertisement--