img

राम मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। रामलला के दर्शन को उत्सुक हजारों लोग अयोध्या में प्रवेश कर रहे हैं। कहा जाता है कि प्रतिदिन लगभग दो से तीन लाख श्रद्धालु रामदर्शन करते हैं। इतना ही नहीं दान में भी जबरदस्त इजाफा हुआ है।

देशभर से श्रद्धालु राम मंदिर पहुंच रहे हैं और राम लला के दर्शन कर रहे हैं। राम मंदिर की सेवा में लगे लोग दिन-रात रामलला के साथ दर्शन करने आने वाले भक्तों का भी ख्याल रख रहे हैं। रामलला की पूजा मुख्य पुजारी सत्येन्द्र दास की देखरेख में की जा रही है। राम मंदिर के लिए नव नियुक्त पुजारियों की ट्रेनिंग भी चल रही है। मंदिर के पुजारियों के ड्रेस कोड में बदलाव की संभावना है।

मंदिर के पुजारियों का ड्रेस कोड भगवा रंग का कुर्ता और धोती है। बताया जा रहा है कि नवनिर्मित राम मंदिर के पुजारियों के लिए नया ड्रेस कोड लागू किया जा सकता है। पुजारियों के लिए तैयार किया जा रहा ड्रेस कोड उत्तर और साउथ इंडिया की मंदिर परंपराओं के सामंजस्य को प्रतिबिंबित करेगा। इसके तहत पुजारी पीली चौबंदी, सफेद धोती और केसरिया पटका पहनेंगे। कयास लगाए जा रहे हैं कि नया ड्रेस कोड इस तरह से लागू किया जा सकता है।

इस बीच राम मंदिर में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए कहा जा रहा है कि ट्रस्ट एक बार फिर पुजारियों की भर्ती करने पर विचार कर रहा है। इसके लिए ट्रस्ट अलग अलग चरणों में स्क्रीनिंग कर योग्य पुजारियों का चयन करेगा।

--Advertisement--