हाई ब्लड प्रेशर से बचने के लिए करें इन फूड्स का सेवन

img

लाइफस्टाइल फॉलो करने के चलते बहुत से लोग हाई ब्लड प्रेशर या हाइपरटेंशन जैसी परेशानियां झेल रहे हैं। कई रिसर्च में सामने आया है कि खानपान से जुड़ी अपनी आदतों में बदलाव करके इस प्रॉब्लम पर काबू पाया जा सकता है। बैक्टीरिया और फ्लेवोनॉयड से भरपूर फूड्स का सेवन हाई बीपी की प्रॉब्लम में बहुत फायदेमंद है। ये रहीं फ्लेवोनॉयड से भरपूर खाने की कुछ चीज़ें…
food intake

रोज खाना चाहिए सेब-

सेब हर किसी की पसंदीदा फल होता है। इसमें काफी अच्छी क्वांटिटी में फ्लेवोनॉयड्स पाए जाते हैं। यह सेहत के लिए बहुत फायदेमंद फल है। इसके बारे में यह भी कहा जाता है कि रोज एक सेब खाने से आपको डॉक्टर के पास जाने की जरूरत नहीं पड़ती। हालांकि, इसको ज्यादा खाना नुकसानदायक भी हो सकता है। इसमें फ्लेवोनॉयड्स के तीन अलग सब क्लास- फ्लेवोनोल्स, फ्लेवोन और फ्लेवनॉल्स पाए जाते हैं।

बहुत फायदेमंद है संतरा-

क्या आप जानते हैं कि रोज संतरे का सेवन आपको कई तरह की प्रॉब्लम्स से दूर ऱख सकता है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, 100 ग्राम संतरे में लगभग 19.6 एमजी फ्लेवोनॉयड्स एग्लीकोन पाया जाता है। रोजाना ताजे संतरे का सेवन आपको दिल से जुड़ी बीमारियों से दूर रख सकता है। इसमें मौजूद फ्लेवोनॉयड हाई ब्लड प्रेशर को कम करने में बहुत फायदेमंद हो सकता है।

प्याज-

रोज प्याज का सेवन करना हाई ब्लड प्रेशर की प्रॉब्लम को कंट्रोल करने में बहुत मददगार साबित हो सकता है। इसमें काफी अच्छी क्वांटिटी में फ्लेवोनॉयड्स के साथ-साथ एंथोसायनिन और क्वेरसेटिन जैसे फ्लेवोनोल्स भी पाए जाते हैं।

केल-

वहीं दूसरी तरफ, केल में भी फ्लेवोनॉयड अच्छी खासी मात्रा में मौजूद होता है। सेहत के लिए इसका सेवन करना बहुत फायदेमंद माना जाता है। यह हरी पत्तेदार सब्जी फ्लेवोनॉयड्स के साथ-साथ तमाम फायदेमंद मिनरल्स का भी अच्छा सोर्स मानी जाती है। आप हाई ब्लड प्रेशर और हार्ट से जुड़ी समस्याओं में इसका सेवन कर सकते हैं। ओवरऑल हेल्थ के लिए भी यह काफी अच्छी मानी जाती है।

Related News