img

आर्थिक राशिफल : 13 नवंबर 2018 दिन- मंगलवार, आपका दिन शुभ हो !

आर्थिक राशिफल

मेष:
आज आपको शासन द्वारा सम्मानित किए जाने की संभावना रहेगी। यदि आप किसी व्यक्ति, बैंक या संस्था से कर्ज लेना चाहें तो कदापि न लें, आज लिए गए कर्ज का उतरना कठिन रहेगा। पुराने मित्रों का सहयोग मिलेगा एवं अच्छे मित्र भी बढ़ेंगे।

वृषभ:

आज के दिन आप बहुत व्यस्त रहेंगे। भागदौड़ में सावधानी बरतें, पांव में चोट लगने का भय है। आपकी निर्णय लेने की क्षमताओं का आपको आज लाभ मिल सकता है। आज रूके हुए कार्यों की पूर्ति होगी।

मिथुन:
आज आप फिलूज खर्चे से बचें। यदि आप किसी शारीरिक रोग से पीड़ित हैं तो आज कष्ट की वृद्धि हो सकती है। कुछ अकस्मात लाभ होने से आपकी धर्म, आध्यात्म के प्रति रूचि सुदृढ़ होगी।

कर्क:
भाग्य की दृष्टि से आज का दिन उत्तम रहेगा। आपके परिश्रम का फल अच्छा मिलेगा। संतान के प्रति आपका विश्वास और अधिक मजबूत होगा। आप अपनी शान शौकत के लिए धन खर्चा करेंगे, जिससे आपके शत्रु परेशान होंगे।

सिंह:

आज का दिन मिश्रित फलकारक है। माता-पिता के सहयोग और आशीर्वाद से दिन के दूसरे प्रहर में राहत मिलेगी। ससुराल पक्ष से आज नाराजगी के संकेत मिल सकते हैं। मधुर वाणी का प्रयोग करें अन्यथा संबंधों में कटुआ आ सकती है।

कन्या:
आज आप साहसपूर्वक अपने कठिन कार्यों को संपन्न करेंगे। आपको अपने माता-पिता का सुख सहयोग प्राप्त होगा। पत्नी को शरीर कष्ट से कुछ खिन्नता रह सकती है। व्यर्थ व्यय का योग भी है।

तुला:
आज का दिन आपके लिए शुभ फलकारक है। आपके अधिकार व संपत्ति में वृद्धि होगी। आप दूसरों के भले की सोचेंगे एवं दिल से सेवा भी करेंगे। आज नए कार्यों में इन्वेस्टमेंट करना पड़े तो शुभ रहेगा।

वृश्चिक:

व्यापार वृद्धि के लिए किए गए प्रयास निष्फल हो सकते हैं। सायंकाल तक आप अपने धैर्य तथा प्रतिभा से शत्रु पक्ष पर विजय प्राप्त करने में सफल रहेंगे।

धनु:
आज आपकी विद्या, बुद्धि, ज्ञान की वृद्धि होगी। आपके अंदर दान पुण्य एवं परोपकार की भावना विकसित होगी। आप धार्मिक अनुष्ठानों में रूचि लेकर पूर्ण सहयोग करेंगे।

मकर:
आज आपको बहुमूल्य वस्तुओं की प्राप्ति के साथ-साथ अनावश्यक खर्चे भी सामने आएंगे। ससुराल पक्ष से मान सम्मान मिलेगा। व्यवसाय में मन लगेगा एवं रूके हुए कार्य पूर्ण होंगे।

कुंभ:
आज का दिन बुद्धि विवेक से नई-नई खोज करने में व्यतीत होगा। आप सीमित एवं आवश्यकतानुसार ही व्यय करें। आपको अपने परिजनों से विश्वासघात होने की संभावना है।

मीन:
बहुत समय से लटका हुआ संतान से संबंधित किसी विवाद का हल निकल आएगा। खुश मिजाज व्यक्तित्व होने के कारण अन्य व्यक्ति आपसे संबंध बनाने की चेष्टा करेंग। सामाजिक सम्मान मिलने से आपका मनोबल बढ़ेगा।