img

RRR मूवी ने ऑस्कर में अपना नाम रोशन कर वैश्विक स्तर पर भारत का नाम ऊंचा किया। एक्टर राम चरण ने मूवी RRR में अल्लूरी सीताराम की भूमिका निभाई थी। आज राम चरण का जन्मदिन है। राम चरण के बर्थडे पर टॉलीवुड के तमाम फैन्स उमड़ पड़े हैं. और धूम धाम से अपने चहेते सुपरस्टार का जन्मदिन मना रहे हैं.

उन्होंने अपनी एक्टिंग से लोगों के दिलों में खास जगह बनाई है. आज उनके जन्मदिन के मौके पर हम आपको सुपरस्टार की संपत्ति के बारे में बताने जा रहे हैं।

हैदराबाद के अमीरों की लिस्ट में राम चरण और उनकी फैमिली भी शामिल है। उनकी कुल संपत्ति करीब 1300 करोड़ रुपए है। RRR स्टार आज तक उपलब्ध सभी सुविधाओं के साथ हैदराबाद में जुबली हिल्स के प्रमुख स्थान पर एक शानदार बंगले में रहता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस बंगले की कीमत 38 करोड़ रुपए है।

राम चरण को एक्टिंग के साथ-साथ कारों का भी शौक है। उनके पास महंगी कारों का कलेक्शन है। अभिनेता के पास रोल्स रॉयस फैंटम जैसी लग्जरी कार है, जिसकी कीमत 7 करोड़ रुपये है।

इसके साथ साथ एक्टर के पास तीन करोड़ रुपये की एस्टन मार्टिन वी8 कार भी है। रिपोर्ट्स की माने तो उन्हें ये उनकी शादी की सालगिरह पर उनके ससुर से तोहफे के तौर पर मिला था। इसके अलावा उनके पास एक रेंज रोवर भी है।

 

--Advertisement--