शिक्षा मंत्री ने महिलाओं को लेकर दिया विवादित बयान, बोले- जहां रहती हैं वहां…

img

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर राजस्थान के शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने महिलाओं को लेकर एक विवादित बयान दिया है। उन्होंने बातों ही बातों में बोल दिया कि जिस स्कूल में महिला टीचर अधिक होती हैं, वहां सबसे अधिक झगड़े होते हैं।

Women Teachers,

उन्होंने ये बयान एक कार्यक्रम में दिया। दरअसल वे अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर गोविंद सिंह डोटासरा शिक्षकों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार ने हर जगह महिलाओं को प्राथमिकता दी है। महिलाएं थोड़े से प्रयास से काफी आगे आ सकती हैं।

शिक्षा मंत्री ने कहा, ‘हमारे पास कई ऐसे लोग आते हैं और कहते हैं कि शहर के पास हमारी ड्यूटी लगा दीजिए। हम लोगों से कहते हैं जगह नहीं है। फिर वे लोग कहते हैं कि जगह कैसे होगी सारी महिला शिक्षकों को शहर के नजदीक लगा दिया गया है।

उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिए सरकार ने कई नई नीति बनाई है। सलेक्शन, प्रमोशन में महिलाओं को प्राथमिकता दी है।  कई लोगों को यह अच्छा नहीं लगता। वे पूछते हैं कि क्या हम लोग अच्छा नहीं पढ़ाते हैं? , लेकिन एक बात मैं आप लोगों से कहना चाहूंगा। आप (महिला टीचर्स) लोगों के आपस में लड़ाई-झगड़े भी बहुत होते हैं, जिस स्कूल में महिला स्टाफ अधिक होता है वहां के वारे न्यारे हो जाते हैं।

Related News