img

वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से झारखंड की राजधानी रांची समेत आसपास के क्षेत्रों में सर्दी का असर बढ़ गया है। दीपावली के दौरान रात में ठंड के साथ कनकनी भी बढ़ सकती है।

प्रदेश में अगले पांच दिनों के दौरान न्यूनतम टेम्परेचर में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है। इसे लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है।

मौसम विशेषज्ञ के अनुसार, 12 से 17 नवंबर के बीच बादल छाए रहेंगे और उसके बाद आकाश साफ होने पर ठंड बढ़ेगी। इसके अतिरिक्त सुबह के वक्त धुंध और कोहरे का भी प्रभाव देखने को मिलेगा। सूर्य भी दक्षिणायन हो चुके हैं। दिन छोटे और रात लंबी हो रही है। सुबह की धूप लोगों को राहत दे रही है।

IMD ने कहा है कि अभी राज्य के टेम्परेचर में अभी और गिरावट आ सकती है। बीते 24 घंटों में झारखंड में मौसम शुष्क रहा। दिवाली और छठ पर्व के दौरान बादल जरूर छाए रहेंगे पर पानी गिरने की उम्मीद कम है।

--Advertisement--