img

नई दिल्ली। संयुक्त अरब अमीरात की विमानन सेवा कंपनी एमीरेट्स एयरलाइन ने पाकिस्तान से आने वाली उड़ानों को रद्द कर दिया है। यह निर्णय तब लिया गया जब दुबई के रास्ते पाकिस्तान से हांगकांग जाने वाली फ्लाइट में 26 कोरोना पॉजिटिव पाये गये। हालांकि कंपनी ने कहा कि कार्गो फ्लाइट्स पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।

emirates air lines

एमीरेट्स एयरलाइन की प्रवक्ता ने कहा कि हमारी फ्लाइट्स में यात्रा करने वाले हांगकांग से जुड़े कुछ यात्रियों के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद हमने 24 जून से पाकिस्तान से आने वाले सभी फ्लाइट्स को फिलहाल रोक दिया है। हम विभिन्न अधिकारियों के साथ समन्वय कर रहे हैं। पाकिस्तान से सेवाएं फिर से शुरू करने से पहले सभी पक्षों को संतुष्ट करेंगे और अगर कोई अतिरिक्त उपाय की जरूरत होगी तो उसे भी लागू करेंगे।

कैलिफ़ोर्निया में कोरोना संक्रमण के नये रिकार्ड मामलों से मचा हड़कंप

उन्होंने कहा कि यात्रियों, कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना हमारी पहली प्राथमिकता है। हमने कोरोना से यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पहले भी कई कदम उठाए थे। हम अपने पाकिस्तान के यात्रियों के लिए प्रतिबद्ध हैं और जल्द ही सेवाएं फिर से शुरू करेंगे।