img

शनिवार को चंडीगढ़ से जयपुर जाने वाली इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट संख्या 6ई7261 का AC बंद होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। यात्रियों का 1 घंटा 10 मिनट का सफर बहुत मुश्किल से कटा। यात्री पसीना पोंछते नजर आए जबकि एयर होस्टेस उन्हें टिशू पेपर बांटती रहीं।

खबर के अनुसार, चंडीगढ़ से जयपुर उतरने तक इस फ्लाइट में AC काम नहीं कर रहा था। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वारिंग ने इस संबंध में सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। उन्होंने लिखा है कि यात्रियों को पहले 10-15 मिनट तक धूप में खड़ा रहना पड़ा। यात्री जब फ्लाइट में बैठे तो उन्हें लगा कि गर्मी से कुछ राहत मिलेगी, मगर फ्लाइट का AC बंद था।

यात्रियों ने एयरक्राफ्ट स्टाफ से AC के काम न करने की शिकायत की, मगर एयरलाइंस ने AC के काम न करने का कारण नहीं बताया। चिलचिलाती गर्मी के चलते छोटे बच्चों से लेकर महिलाओं और बुजुर्गों को परेशानी का सामना करना पड़ा। यात्रियों ने विरोध किया तो एयर होस्टेस ने पसीना पोंछने के लिए टिशू पेपर बांटना शुरू कर दिया।

 

--Advertisement--