24 घंटे में बदला सलमान खान का स्टैंड! छात्र आंदोलन पर नया पोस्ट करते ही भड़के लोग, बोले- 'टाइगर नहीं, चूहा निकला

24 घंटे में बदला सलमान खान का स्टैंड! छात्र आंदोलन पर नया पोस्ट करते ही भड़के लोग, बोले- 'टाइगर नहीं, चूहा निकला

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। दिल्ली में चल रहे स्टूडेंट प्रोटेस्ट को लेकर सलमान खान ने पहले छात्रों का समर्थन किया था, लेकिन अगले ही दिन उन्होंने एक नया पोस्ट शेयर करते हुए प्रदर्शन खत्म करने की अपील कर दी। उनके इस बदले हुए रुख के बाद सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने सवाल उठाए और अभिनेता को आलोचनाओं का सामना करना पड़ा।

पहले किया था छात्रों के प्रदर्शन का समर्थन

रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान खान ने बुधवार को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दिल्ली में चल रहे छात्र आंदोलन को लेकर अपनी बात रखी थी। उन्होंने छात्रों की चिंताओं को लेकर समर्थन जताया था। हालांकि गुरुवार को उन्होंने एक और पोस्ट किया जिसमें उन्होंने छात्रों से विरोध प्रदर्शन समाप्त करने की अपील की।

सलमान खान ने अपने पोस्ट में कहा कि उन्हें उम्मीद है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लीक मामले में जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने सोनम वांगचुक से भी अपनी भूख हड़ताल खत्म करने की अपील की।

बयान बदलने पर सोशल मीडिया यूजर्स ने उठाए सवाल

सलमान खान के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की अलग अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। कई यूजर्स ने अभिनेता के रुख में बदलाव को लेकर सवाल किए और उन पर निशाना साधा।

एक यूजर ने लिखा कि अगर आप धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग नहीं कर सकते तो इस मुद्दे पर बोलने से बचना चाहिए। वहीं एक अन्य यूजर ने सलमान खान पर तंज कसते हुए लिखा कि जिसे टाइगर समझा था वह चूहा निकला।

कुछ यूजर्स ने उनके पोस्ट को उनकी फिल्मों से जोड़ते हुए भी टिप्पणी की। एक यूजर ने लिखा कि उनका यह ट्वीट उनकी पिछली कुछ फिल्मों से भी खराब है।

Latest Posts