img

पारिवारिक विरोध के कारण अक्सर लड़के-लड़कियां घर से भागकर शादी कर लेते हैं। बिहार से एक अनोखी घटना सामने आई है। परिवार की सहमति से शादी तय हुई थी, मगर शादी में महज एक महीना बाकी था, तभी एक युवक ने भागकर मंदिर में शादी कर ली। मगर यह जोड़ा एक महीने भी इंतजार नहीं कर सका और अपने परिवारों को बताए बिना ही मंदिर में जाकर शादी कर ली। 

शादी के बाद जब दोनों घर पहुंचे तो परिवार और गांव वाले हैरान रह गए। शादी में तो बस एक महीना बाकी है, तो भागकर शादी करने की क्या जरूरत थी? अब हर कोई यह सवाल पूछ रहा है।

नौ मई को होनी थी शादी

ये घटना जमुई जिले के सदर प्रखंड के अंबा गांव में घटी। शादी से एक महीने पहले दोनों ने मंदिर में शादी कर ली और अचानक घर पहुंच गए। सभी परिवार के सदस्य यह देखकर आश्चर्यचकित थे कि शादी हो चुकी थी। परिजनों ने अंबा गांव निवासी दशरथ मंडल के पुत्र अजीत कुमार की शादी खैरा प्रखंड के सगदाहा गांव निवासी प्रकाश रावत की पुत्री अंजली कुमारी से तय की थी। शादी 9 मई को होनी थी। शादी तय होने के बाद अजीत और अंजलि फोन पर बात करने लगे।

वे फोन पर एक दूसरे से बात करते समय दूरी बर्दाश्त नहीं कर सकते थे। अजीत अपनी कार से अंजलि के घर पहुंचा। इसके बाद दोनों ने नवीनगर स्थित दुर्गा मंदिर में शादी कर ली। हालांकि, गुरुवार रात लड़की के परिवार वाले अजीत के घर पहुंचे और अंजलि को अपने साथ ले जाने पर जोर दिया, मगर अंजलि ने जाने से इनकार कर दिया। इसके बाद शुक्रवार को दोनों परिवारों के सहयोग से पत्नेश्वर धाम मंदिर में दोबारा शादी कर ली गई।