img

यूपी किरण डेस्क। एमएसपी समेत विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे किसान अब आरपार की लड़ाई के मूड में हैं। रविवार को किसानों का चार घंटे का रेल रोको आंदोलन शुरू हो चूका है। अमृतसर में बड़ी तादाद में किसान रेल की पटरियों पर बैठकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। पटरियों पर बैठने के लिए चारपाई बिछी हैं। रेल रोको आंदोलन चार घंटे तक चलेगा अर्थात शाम 4 बजे तक समाप्त हो जाएगा। रेल रोको आंदोलन संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) और किसान मजदूर मोर्चा (केएमएम) के आहवान पर किया जा रहा है।

पूर्व निर्धारित घोषणा के अनुसार आज दोपहर 12 बजे से किसानों ने रेल की पटरियों पर बैठ कर रेल का चक्का जाम कर दिया है। चक्का जाम शाम चार बजे तक चलेगा। इस बीच पंजाब-हरियाणा की ओर जाने वाले रेलवे ट्रैक पर किसानों का प्रदर्शन जारी है। इसके चलते पंजाब और हरियाणा में शाम तक रेल सेवाएं बाधित रहेंगी। इस बीच किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने कहा है कि मांगें पूरी होने तक हमारा विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।पंधेर ने कहा कि हमारा आदर्श आचार संहिता से कोई लेना-देना नहीं है, क्योंकि आंदोलन शुरू करने से पहले हमें पता था कि हम 40 दिनों में यह लड़ाई नहीं जीत पाएंगे।

किसान संगठनों के रेल रोको आंदोलन के मद्देनजर पंजाब और हरियाँ समेत प्रमुख रेल खंडों पर सुरक्षा के सख्त बंदोबस्त किये गए हैं। अमृतसर के देवीदासपुरा में भारी तादाद में पुलिस फ़ोर्स तैनात की गई है। पुलिस की टीम लगातार गश्त कर रही यही। जानकारी के मुताबिक़ पंजाब-हरियाणा के खनौरी और शंभू बॉर्डर पर भी सुरक्षा सख्त है। बताते चलें कि इस बार्डर पर किसानों और पुलिस की झड़प में एक किसान की मौत हो गयी थी।

गौरतलब है कि एमएसपी समेत कृषि सेक्टर से जुड़ी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर 13 फरवरी से किसान आंदोलन कर रहे हैं। किसानों ने दिल्ली मार्च का भी ऐलान किया। इसके तहत किसान दिल्ली तक कूच कर रहे थे, लेकिन हरियाणा पुलिस ने उन्हें पंजाब बॉर्डर पर ही रोक रखा हुआ है। किसान फिलहाल खनौरी और शंभू बॉर्डर पर डटे हुए हैं। फिलहाल किसानों के इस आंदोलन को अब लगभग सारे किसान संगठनों का समर्थन मिल रहा है। 

--Advertisement--