Fengshui Tips: सौभाग्य बढ़ाता है 9 मछलियों का ये समूह

img

हर कोई चाहता है कि उसका भविष्य बेहतर हो। इसके लिए वह मेहनत तो करता ही है साथ ही कोई न कोई ऐसा साधन खोजता है, जिससे उसके मन मस्तिष्क में अच्छे विचार आएं और उसमें आत्मविश्वास भी खूब हो ताकि वह उन्नति कर सके। अपने अंदर के डर और चिंता को दूर करने के लिए मनुष्य तमाम तरह के टोटकों का सहारा लेता है। वहीं फेंगशुई में भी सफलता कर आत्मविश्वास को लेकर कुछ चीजे बताई गई है। फेंगशुई में बताया गया है कि घर में मछलिया रखने से सुख, समृद्धि और संपन्नता प्राप्त होती है।

फेंगशुई के अनुसार मछलियां घर की नकारात्मक ऊर्जा को अवशोषित कर लेती हैं। इनकी चंचलता से घर में पॉजिटिव एनर्जी का प्रवाह हमेशा बना रहता है। मनुष्य के अंदर आत्मविश्वास की भावना बढ़ती है और वह खुद को चंचल और चपल महसूस करता है जिससे उसकी आर्थिक और सामाजिक उन्नति होती है।

फेंगशुई में कहा गया है कि आप मछलियों के समूह को किसी एक्वेरियम में रखकर अपने ड्राइंग रूम में रखें।इससे आपके सौभाग्य बढ़ता है। फेंगशुई के मुताबिक उस एक्वेरियम में 8 गोल्डन फिश और एक काले रंग की मछली रखना शुभ फलदायी होता है। ऐसा करने से यश और कीर्ति में बढ़ोतरी होती है। मान सम्मान बढ़ता है और आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। घर में रहने वाले लोगों का स्वास्थ्य बेहतर रहता है। फेंगशुई में कहा गया है कि एक्वेरियम को ड्राइंग रूम में ही रखना चाहिए।

इसे गलती से भी बेडरूम में नहीं रखना चाहिए अन्यथा रात में सुकून की नींद नहीं आती है क्योंकि मनुष्य का मन चंचल होता है और वह इधर-उधर भटकने लगता है। एक्वेरियम को कभी भी किचन में नहीं रखना चाहिए क्योंकि वहां पर तापमान अधिक रहता है और मछलियों को सूट नहीं करेगा।

Related News