
एक हसीना दो दीवाने के किस्से तो अपने बहुत सुने होंगे लेकिन क्या कभी आपने ये सुना है कि एक लड़के के लिए दो लड़कियों में सड़क ही मारपीट (Fight For A Boyfriend) होने लगी। जी हां ये हैरान कर देने वाला मामला महाराष्ट्र से सामने आया है। बताया जा रहा है कि यहां एक बस स्टॉप पर हुई इस घटना को सुनकर हर कोई चौंक गया। एक बॉयफ्रेंड के चक्कर में दो लड़कियों के बीच जबरदस्त लडाई हुई।
आपस में भिड़ गईं लड़कियां
बताया जा रहा है कि एक लड़के के साथ जब उसकी गर्लफ्रेंड बस स्टॉप पर पहुंची, तब वहां कुछ ऐसा हुआ जिसके बारे में किसी सोचा भी नहीं था। दरअसल, इसी दौरान इस लड़के की एक और गर्लफ्रेंड बस स्टॉप पर पहुंच गई और दोनों को साथ खड़े देख लिया। बस फिर क्या था दोनों लड़कियों के बीच बहस होने लगी। देखते ही देखते उनकी ये कहासुनी लड़ाई में बदल गई। (Fight For A Boyfriend)
भीड़ के बीच में हुई घटना
बता दें कि लड़कियों के बीच जिस बस स्टॉप पर ये झगड़ा हुआ, वहां काफी भीड़-भाड़ थी। इधर दोनों लड़कियों के बीच शुरू हुए झगड़े के बीच मौका पाकर लड़का वहां से भाग गया। इस बात की सूचना किसी ने पुलिस को दे दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस दोनों लड़कियों को थाने ले आई।. यहां पर दोनों की काउंसलिंग की गई और फिर उन्हें छोड़ दिया गया। (Fight For A Boyfriend)
Astrology: इस दिन अगर कर लिया चंद्रमा का दर्शन तो लगेगा कलंक, जानें के कहते हैं ज्योतिषी
Uttar Pradesh: पत्नी और बच्चों की खोज में दर-दर भटक रहा युवक, जिम्मेदार दे रहे महज आश्वासन