यहां आसमान में दिखे आग के गोले, जानें पूरा मामला…..

img
लॉस एंजेल्स, 10 सितम्बर। लेबनान की राजधानी बेरूत पोर्ट पर वेयर हाउस में एक महीने के बाद फिर से विकराल आग लगी। इस बार भी अमोनियम नाइट्रेट के जलने से मीलों दूर तक आसमान में आग और मटमैले गोले दिखाई दे रहे हैं और वेयर हाउस में रखी 15 टन आतिशबाज़ी जैसे पटाखे लगातार फूट रहे हैं।
               
वाशिंगटन पोस्ट के अनुसार बेरूत पोर्ट के इर्द गिर्द की दुकानों को बंद करवा दिया गया है। चारों ओर भगदड़ मची हुई है। पोर्ट की ओर जाने वाले सभी मार्ग बंद कर दिए गए हैं। लेबनान सेना ने मोर्चा संभाल लिया है। सोशल मीडिया पर लगातार दिखाया जा रहा है कि पोर्ट के चारों ओर से भगदड़ मची हुई है। अभी जान-माल की क्षति का अनुमान लग पा रहा है।

 

Related News