img

यूपी के बांदा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। आमतौर पर एक महिला अपने ससुरालवालों के विरूद्ध होती है मगर यहां मामला कुछ उल्टा था। अभी तक आपने महिलाओं के कई किस्से सुने होंगे मगर यहां तो ससुराल वालों ने पुलिस से बहू और उसके परिवार के विरूद्ध शिकायत की है।

आरोप है कि फोटो में दिख रही महिला ससुराल वालों को चकमा देकर लाखों के जेवर लेकर मायके चली आई। और तो और मायके आने के बाद उसने ससुराल वालों को बगैर बताए दूसरी शादी रचा ली। जब ससुराल वालों को जानकारी हुई तो उनके होश फाख्ता हो गए और ससुराल वाले फौरन पुलिस के पास पहुंच गया।

मामला कमासिन थाना क्षेत्र से सामने आया है। जहां चित्रकूट जिले के मानिकपुर के रहने वाले श्याम ने पुलिस को बताया कि उन्होंने अपने बेटे की शादी 12 मई 2 हज़ार 19 को सानी गांव में एक युवती से की थी। शादी में दुल्हन को बकायदा साढ़े 3 लाख के जेवर भी दिए गए थे। कुछ दिन ससुराल में रहने के बाद उनकी बहू जेवर लेकर मायके चली गई। इसके बाद बहू को लेने गए तो कुछ दिन बाद आने को कहकर बहू ने टाल दिया। मगर इसी बीच उनकी बहू की शादी ससुराल वालों को बगैर बताए बबेरू इलाके में एक युवक से करा दी गई थी।

हालांकि 25 नवंबर साल 2022 को लड़की के ससुराल वालों को शादी की जानकारी हुई, जिसके बाद ये लोग वहां पहुंच गए, मगर लड़की आने को नहीं राजी हुई। इसके बाद 15 जुलाई 2023 को पीड़ित व्यक्ति गांव जाकर जेवर की मांग करने पहुंचा तो उन्होंने गालियां शुरू कर दी। फर्जी मुकदमे में फंसाने के साथ साथ जान से मारने की धमकी देने लगे। इसके बाद पीड़ित व्यक्ति अपने घर न जाकर सीधे थाना में शिकायत करने पहुंचा। जहां मौजूद पुलिस अधिकारी से पूरे मामले की शिकायत की और कार्यवाही की मांग की। पीड़ित ने यह भी बताया कि महिला ने कोर्ट में तलाक का मामला भी दायर कर दिया है। फिलहाल पुलिस ने महिला सहित उसके परिवार, शादी करने वाले युवक समेत नौ लोगों के विरूद्ध केस दर्ज किया है। 

--Advertisement--