
अमरूद खाने से स्वास्थ्य लाभ होता है। सर्दियों में अमरूद खाना दोगुना फायदेमंद होता है। अमरूद खाने से पाचन क्रिया बेहतर होती है। अमरूद में मैग्नीशियम भरपूर मात्रा में होता है, जो मांसपेशियों के दर्द से राहत दिलाता है।
हरे हरे इस फल को खाने से आपका इम्यून सिस्टम भी मजबूत होता है। गर्भावस्था के दौरान भी अमरूद फायदेमंद होता है। जिन लोगों की आंखें कम उम्र में ही कमजोर होने लगती हैं उनके लिए अमरूद का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। अमरूद विटामिन-ए, सी, फोलेट, जिंक और कॉपर जैसे गुणों का खजाना है।
जानकारी के अनुसार, अमरूद में मौजूद पोटेशियम और मैग्नीशियम दिल की स्वस्थ्य के लिए बहुत बढ़िया होता है। इससे दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है। स्वास्थ्य के लिए ही नहीं बल्कि अमरूद त्वचा के लिए भी बहुत जबरदस्त चीज है। इसके सेवन से स्किन की संबंधी समस्याएं छू मंतर हो जाती हैं।
बता दें कि आप दोपहर के वक्त इस फल को खाएं। अमरुद को दोपहर के वक्त खाने से एक घंटा पहले या फिर खाने के 2 घंटे बाद खाना ज्यादा लाभदायक होता है।