img

which five people should not eat amla: आंवला स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है, मगर कई लोगों को इसे खाने से बचना चाहिए। नहीं तो इसका स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है।

आंवला ब्लड शुगर के स्तर को कम कर सकता है। इससे कमजोरी और चक्कर आ सकते हैं। कम ब्लड शुगर वाले लोगों को इसका सेवन नहीं करना चाहिए। इससे रक्तचाप और भी कम हो सकता है, जिससे सिरदर्द, थकान और चक्कर आ सकते हैं।

आंवला में ऑक्सालेट नामक पदार्थ होता है। ये किडनी स्टोन की समस्या को बढ़ा सकता है। आंवला बहुत खट्टा होता है, जिससे गैस, एसिडिटी और पेट दर्द हो सकता है। यदि आप कोई सर्जरी करवाने जा रहे हैं तो आंवला खाने से बचें क्योंकि ये ब्लड शुगर को प्रभावित कर सकता है और रक्तस्राव का खतरा बढ़ा सकता है। आंवला विटामिन C से भरपूर है, मगर यही खूबी किडनी स्टोन वालों के लिए मुश्किल खड़ी कर सकती है।

आंवला अपनी ठंडी तासीर के लिए जाना जाता है। यदि आपको सर्दी-जुकाम, खांसी या ठंडी चीजों से एलर्जी की शिकायत रहती है। तो आंवला आपके लिए मुसीबत बन सकता है।

आंवला एक सुपरफूड है, इसमें कोई शक नहीं। मगर यह समझना जरूरी है कि हर अच्छी चीज हर इंसान के लिए फायदेमंद नहीं होती। हमारी बॉडी अलग-अलग तरीके से रिएक्ट करती है। इसलिए सेवन करने से पहले डॉक्टरों से सलाह जरुर लें।

 

--Advertisement--