कई महीनों तक इस महिला टीचर ने 14 साल के लड़के का किया दुष्कर्म, कैमरे में रिकॉर्ड हुई घटना

img

शिक्षक को ईश्वर का रूप माना जाता है। किंतु ऑस्ट्रेलिया में एक ऐसी घटना हुई जिसने शिक्षक और छात्र के पवित्र रिश्ते को शर्मसार कर दिया, जिसमें मासूम की जिंदगी बर्बाद हो गई। दरअसल, यहां एक महिला शिक्षिका ने स्कूल में 14 वर्षीय बच्चे के साथ जबरन यौन शोषण किया।

teacher rape with student

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। ये सिलसिला कई महीनों तक चलता रहा। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी शिक्षक ने पहले भी कई लड़कों का कथित तौर पर दुष्कर्म किया था। जानिए क्या है पूरा मामला।

महिला शिक्षिका ने किया मासूम का यौन शोषण

ऑस्ट्रेलिया के सिडनी शहर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, यहां 24 साल की शिक्षिका ने 14 साल की नाबालिग का यौन शोषण किया। मासूम के साथ दुष्कर्म की घटना स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसके बाद घटना का खुलासा हुआ।

बता दें कि उस पर 14-16 साल के बीच के कई नाबालिग लड़कों के साथ जबरन संबंध बनाने का आरोप है। मोनिका को पुलिस ने पिछले साल 10 जुलाई को अरेस्ट किया था।

पीड़ित छात्र ने आपबीती सुनाई

आरोपी महिला शिक्षिका मोनिका को सजा सुनाने से पहले जज केट ने कोर्ट में पीड़ित बच्ची का बयान पढ़ा। इसमें लिखा था कि शिक्षक की वजह से उनका जीवन पूरी तरह से बर्बाद हो गया था। उन्हें स्कूल छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा क्योंकि अन्य बच्चे उन्हें बहुत चिढ़ाते थे। अदलात ने मोनिका एलिजाबेथ को दोषी ठहराते हुए 4 साल 9 महीने की सजा सुनाई है। मोनिका को 2 साल 5 महीने की पैरोल नहीं मिलेगी।

Related News