पूर्व एमएलसी एवं समाजवादी चिंतक मुलायम सिंह यादव का निधन, समाजवादी पार्टी के खेमे में शोक की लहर

img
औरैया, 05 अक्टूबर यूपी किरण। रविवार की रात को पूर्व एमएलसी एवं समाजवादी चिंतक मुलायम सिंह यादव का निधन हो गया था। जिसकी खबर पाकर समाजवादी पार्टी के खेमे में शोक की लहर दौड़ गई थी। सोमवार को जिला पंचायत अध्यक्ष इटावा अंशुल यादव उनके आवास पर शोक व्यक्त करने के लिए पहुंचे। जहां पर उन्होंने दुखी परिजनों को ढांढस बंधाया।
इस दौरान उन्होंने बताया कि पूर्व एमएलसी मुलायम सिंह यादव लंबे समय से समाजवादी पार्टी के चिंतक रहे थे और उन्होंने अपने जीवन काल में कभी भी सपा का हाथ नहीं छोड़ा। उनके निधन की खबर पाकर समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों और नेताओं को एक झटका लग गया। पूर्व मंत्री विनोद यादव ने कहा कि मुलायम सिंह यादव ने सपा के लिए काफी संघर्ष किया है।
वही, विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी रहे प्रभाकर पांडे ने भी पूर्व एमएलसी को भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि वह 21 साल की उम्र से ही राजनीति में आ गए थे और गांव के सरपंच बने। इसके बाद उन्होंने लोगों की समस्याओं को उठाना शुरू किया। इसके बाद वह कई बरसों तक एमएलसी रहे। उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह यादव के निधन से पार्टी को भारी क्षति हुई है। शोक व्यक्त करने के दौरान जिला अध्यक्ष राजवीर यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मोहम्मद इरशाद, अब्दुल सत्तार, अवधेश भदोरिया, अशोक गुप्ता, अखिलेश सक्सेना सहित दर्जनों लोगों ने शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी।

 

Related News