फ्री सेवा समाप्त: आज से इस एक्सप्रेस-वे पर वसूला जायेगा टोल टैक्स, यहां जानें दरें और नियम

img

गाजियाबाद। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर शनिवार यानी आज सुबह आठ बजे से टोल टैक्स पड़ना शुरू हो जायेगा। टैक्स वसूली के लिए गाड़ी की नंबर प्लेट कैमरों से स्कैन की जाएगी। एनएचएआई ने दिल्ली से मेरठ तक छोटे वाहन यानी कार, वैन और हल्के वाहनों की टोल दरें 140 रुपये निर्धारित की गई हैं। वाहन चालक जब एक्सप्रेस-वे से नीचे उतरेंगे तो जितने किलोमीटर सफर किया है। उसी हिसाब से टोल लिया जायेगा।

Delhi-Meerut Expressway
इस बारे में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने कुछ दिन पहले नोटिफिकेशन जारी कर दिया था। इस एक्सप्रेस वे पर पाथवे इंडिया कंपनी शनिवार सुबह आठ बजे से टोल वसूलने लगेगी। एनएचएआई के मुताबिक तइसक वसूलने सबंधी सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं। इसके लिए मेरठ के परतापुर (काशी) में 12 लेन का मुख्य टोल प्लाजा बनाया गया है। साथ ही भोजपुर में भी टोल बूथ बनाया गया है। यहां वाहनों का चार स्थान से प्रवेश मिलेगा और चार जगह से ही निकासी होगी।

रसूलपुर सिकरोड़ में भी पांच रैंप वाला टोल बूथ बनाया गया है। यहां तीन स्थानों से वाहनों की निकासी की जाएगी, जबकि दो जगह से प्रवेश मिलेगा। इस एक्सप्रेस वे पर वाहन चालकों से प्रत्येक किलोमीटर के हिसाब से टैक्स वसूला जाएगा। एक्सप्रेस-वे पर कहीं से भी चढ़ते ही ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रीडर से गाड़ी का नंबर स्कैन हो जाएगा। इसके बाद जहां से भी वाहन चालक उतरेंगे, वहीं सॉफ्टेवयर के लिंक से टोल कट जाएगा। इस व्यवस्था से वाहन मालिकों को टोल देने के लिए रुकने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।

दिल्ली से मेरठ तक टोल दरें

सराये काले खां              प्रवेश :रसूलपुर सिकरोड     निकासी :भोजपुर    निकासी  मेरठ
कार, जीप, हल्के वाहन            95                              115                   140
हल्के व्यावसायिक वाहन         150                            190                   225
बस, ट्रक, दो एक्सल वाहन       315                            395                   470
थ्री एक्सल एवं भारी वाहन        340                            435                  515
चार से छह एक्सल वाहन         490                            625                    740
सात एक्सल वाहन                  600                            760                   900


इन्हें मिली राहत

वाहन चालकों को सराय काले खां से डासना तक एक्सप्रेस-वे की लेन पर चलने के बावजूद टोल टैक्स नहीं देकना पड़ेगा। एनएचएआई ने सराय काले खां से इंदिरापुरम, डूंडाहेड़ा और डासना तक के लिए कोई टोल डॉ निर्धारित नहीं की है । लोगों के लिए यह राहत की बात है।

इंदिरापुरम से मेरठ तक 95 रुपये पड़गा टोल

इंदिरापुरम से रसूलपुर सिकरोड तक कार, जीप और वैन आदि वाहनों का टोल 50 रुपये, भोजपुर तक 70 रुपये और मेरठ का 95 रुपये वसूला जाएगा। डूंडाहेड़ा से रसूलपुर सिकरोड का 30, भोजपुर तक का 55 और मेरठ तक 75 रुपये टोल टैक्स लिया जायेगा।

Related News