img

रांची स्थित बेड़ो थाना क्षेत्र के बाजार टांड़ के पास की गली में शनिवार रात एक महिला की पत्थर से कूचकर कत्ल कर दिया गया है। महिला की पहचान पूनम उरांव के रूप में हुई है। वो मजदूरी का कार्य करती थी।

मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया और आगे की करवाई में जुट गयी। संडे को शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जायेगा।

घर वालों ने पुलिस के समक्ष कहा कि उसकी बेटी पूनम उरांव और बेटे के बीच जमीन के मुआवजे को लेकर विवाद चल रहा था। बेड़ो बाइपास सड़क में जा रही जमीन के मुआवजे को लेकर ये विवाद था। वो मूल रूप से बेड़ो के बिनय बगीचा की रहने वाली थी। फिलहाल विद्युत सबस्टेशन के नीचे किराए के मकान में रहती थी।

--Advertisement--