img

लोकसभा इलेक्शन से पहले छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। बीजेपी सरकार ने प्रदेश में महतारी वंदन योजना लागू करने का ऐलान किया है। ये योजना एक मार्च से प्रदेश में लागू हो जायेगी। महतारी वंदन योजना के तहत राज्य की विवाहित, तलाकशुदा और विधवा महिलाओं को लाभ मिलेगा। इसमें सरकार महिलाओं के अकाउंट में प्रतिवर्ष 12 हजार रुपए जमा करने जा रही है।

बीते वर्ष विधानसभा चुनाव के दौरान भारतीय जनता पार्टी ने महिलाओं के खाते में हर साल 12 हजार रुपए भेजने का वादा किया था। सरकार ने अपने इसी वादे पर अमल करते हुए इस योजना की घोषणा की है। महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं के बैंक खाते में 1000 रुपए यानी 12000 रुपए प्रति माह डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से भेजे जाएंगे।

ये महिलाएं होंगी पात्र

आपको बता दें कि महतारी योजना के लिए आवेदन करने वाली महिलाएं छत्तीसगढ़ की मूल निवासी होनी चाहिए। इसके साथ ही महिला आवेदक की उम्र 1 जनवरी 2024 को 21 साल होनी चाहिए। विवाहित महिलाओं के अलावा विधवा, तलाकशुदा, परित्यक्त महिलाएं भी योजना से लाभ पाने की पात्र हैं। इस बीच, इनकम टैक्स देने वाली महिलाएं इस योजना के लिए पात्र नहीं होंगी।

--Advertisement--