img

दुल्हन ने क्या फ्लाइंग किस और माँ ने डीजे पर उडाए सिगरेट के धुएं के छल्ले तो ये सब देखकर दुल्हे के उड़ गए होश। यूपी के संभल से आई हैरान कर देने वाली खबर के साथ जहाँ दुल्हन की माँ की हरकत की वजह से शादी टूट गई।

बारात के स्वागत के साथ शादी की रस्में शुरू हुई। लेकिन बस और वधू के सात फेरे लेने से पहले ही भरी दुल्हन की मां के कुछ ऐसे कारनामें सामने आए कि दुल्हे ने शादी करने से ही इंकार कर दिया।

दूल्हा पक्ष के लोग बैंड बाजे के साथ झूमते हुए समारोह स्थल के द्वार पर पहुँचे तो दुल्हन की मां और दूसरे लोगों ने बारात का स्वागत किया। द्वाराचार के बाद दोनों पक्षों की रस्में चल रही थी। आरोप है कि इसी बीच दुल्हन की माँ ने डीजे पर डांस करना शुरू कर दिया।

दुल्हे की नजर अपनी होने वाली सास पर पडी तो उसे कुछ अजीब महसूस हुआ। दुल्हन की माँ ने डीजे पर डांस करते हुए मुँह में सिगरेट लगाकर धुएं के छल्ले उड़ाए तो इस नजर को देखकर बाराती भी दंग रह गए। जिसके बाद दुल्हे ने मान मर्यादाओं को लांघने की दुहाई देते हुए दुल्हन के साथ सात फेरे लेने से ही इंकार कर दिया।

वही दुल्हे के भाई का कहना है कि जब बारात चढ़कर आयी तब भी दुल्हन की मां बार बार डांस कर रही थी और वो बहुत ज्यादा नशे में थी। वहीं जब दुल्हन स्टेज पर आई तो सभी लोगों से हाथ मिलाकर फ्लाइंग किस कर रही थी। इसी हरकत को देखकर भैया ने शादी से मना कर दिया, अब ये शादी यूपी समेत देशभर में चर्चा का विषय बनी हुई है।

--Advertisement--