Ganesh Jayanti 2022: इस डेट को है गणेश जयंती, जाने पूजा विधि और शुभ मुहूर्त

img

हिंदू पंचांग के अनुसार नए माह की शुरुआत हो चुकी है। माघ महीने में गणेश जी से संबंधित दो व्रत पड़ते हैं। इस महीने में आप गणेश को प्रसन्न करने के लिए सकट चौथ और गणेश जयंती (Ganesh Jayanti 2022) का व्रत रख सकते हैं। मान्यता है कि सकट चौथ का व्रत सभी दुखों और संकटों को दूर करने के लिए रखा जाता है जबकि गणेश जयंती के दिन भगवान श्री गणेश का जन्मदिवस मनाया जाता है। भक्त इस दिन भी गणेश जी का व्रत रखकर उनकी आराधना करते हैं।

ganesh jayanti

धार्मिक मान्यता है कि माघ मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को विघ्नहर्ता श्री गणेश का जन्म दिवस (Ganesh Jayanti 2022) मनाया जाता है। इसे गणेश जयंती भी कहते हैं। हिंदू धर्म में गणेश जंयती का विशेष महत्व है। कहते हैं इस दिन व्रत करने और गणेश जन्म की कथा कहने व सुनने से भक्तों को सभी कष्टों से छुटकारा मिला जाता है। उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती है। गणेश जयंती के व्रत से सभी कार्यों में सफलता प्राप्त होती है।

गणेश जयंती 2022 तिथि

हिन्दू पंचाग में बताया गया है कि इस माह माघ के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि 04 फरवरी, शुक्रवार को प्रातः 04 बजकर 38 मिनट से आरंभ हो रही है। वहीं ये तिथि 05 फरवरी, शनिवार प्रातः 03 बजकर 47 मिनट तक रहेगी। ऐसे में गणेश जयंती (Ganesh Jayanti 2022) 4 फरवरी दिन शुक्रवार के दिन मनाई जाएगी।

गणेश जयंती 2022 पूजा मुहूर्त

गणेश जयंती (Ganesh Jayanti 2022) के दिन बप्पा की विधि विधान से पूजा की जाती है। इस दिन अगर शुभ मुहूर्त में पूजा की जाये ज्यादा उत्तम होता है। इस दिन पूजा के लिए दोपहर समय सबसे उत्तम है। गणेश जयंती पर पूजा के लिए 02 घंटा 11 मिनट का समय है। 04 फरवरी को दिन में 11 बजकर 30 मिनट से दोपहर 01 बजकर 41 मिनट तक का समय पूजा के लिए सबसे शुभ है। इ

शिव योग में है गणेश जयंती 2022

ज्योतिषाचार्यों का कहना है कि इस बार गणेश जयंती (Ganesh Jayanti 2022) पर बेहद शुभ संयोग बन रहा है। 04 फरवरी को शिव योग शाम 07 बजकर 10 मिनट तक है। शिव योग में ही गणेश जयंती मनाई जाएगी। इसके साथ ही रवि योग भी सुबह 07 बजकर 08 मिनट से दोपहर 03 बजकर 58 मिनट तक है। ज्योतिषाचार्य कहते हैं कि माघ मास की विनायक चतुर्थी के दिन गणेश जयंती मनाई जाती है।मान्यता है कि विनायक चतुर्थी के दिन चंद्रमा के दर्शन नहीं किए जाते।

Amavasya 2022 List: साल 2022 में किस-किस डेट पर पडेग़ी अमावस्या, यहां जानें सही तारीख

Related News