गैस सिलेंडर 20 रुपए हुआ सस्ता, चुनाव से पहले सरकार ने लिया ऐसा फैसला

img

सरकार ने चुनावी सरगर्मियों में आम जनता को थोड़ी राहत दी है। तेल की खरोद-फरोख्त करने वाली कंपनियों ने 19 KG के कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 20 रुपए तक घटाए है। घरेलू रसोई गैस की प्राइस में कोई बदलाव नहीं किया गया है। नई दरें आज से लागू हो गई हैं।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कमर्शियल गैस सिलेंडर की प्राइस में की गई कटौती के बाद दिल्ली में इसका दाम अब 19 रुपए घटकर 1745.50 रुपए हो गया है, जो पहले 1764.50 रुपए में मिल रहा था। कोलकाता में कमर्शियल गैस सिलेंडर 20 रुपए सस्ता होकर 1859 रुपए में मिल रहा है, जो पहले 1879 रुपए में मिल रहा था।

बता दें कि देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 19 रुपए घटकर 1698.50 रुपए हो गई है, जो पहले 1717.50 रुपए में मिल रहा था। चेन्नई में कमर्शियल गैस सिलेंडर सिलेंडर की कीमत 1911 रुपए हो गई है, जो पहले 1,930 रुपए थी। गौरतलब है कि 14.2 KG वाले घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। देश की राजधानी दिल्ली में यह 803 रुपए, कोलकाता में 829 रुपए, मुंबई में 802.50 रुपए और चेन्नई में 818.50 रुपए का मिल रहा है।

Related News